Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Entertainment

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर ।

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर । दोस्तों बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटा हुआ है, जैसे ही करीना के डिलीवरी की खबर आई तभी से  सभी न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया में यह खबर तेजी  वायरल हो रही है। आपको बता दें की करीना ने 21 फ़रवरी 2021 अर्थात बीते कल को एक  लड़के को जन्म दिया । डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सबसे पहले यह खबर बॉलीवुड अपने इंस्टग्राम में पोस्ट करते हुए सैफ और करीना को बधाई दी । इसी के साथ यह खबर तेज़ी से वायरल हो गई । karina kapoor khan and saif ali khan become parents of a second new born baby boy करीना कपूर खान को रविवार की सुबह  4:45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले, करीना और सैफ एक बड़े घर में शिफ्ट हो गए थे, जो उनके पहले वाले घर के ठीक पीछे है। उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान अब 4 साल का हो चूका है । करीना ने पिछले साल अगस्त में अपने दोबारा गर्भवती होने की जानकारी दी । करीना और सैफ़ ने अपने साझा बयान में यह कहा कि , "हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ह...

बिक गई शो मैन राजकपूर की आखरी धरोहर आर. के. स्टूडियो।

नमस्कार दोस्तों, हमने अपने बड़े बुज़ुर्गों से सुना था की इस नदिया में कुछ भी शास्वत नहीं। एक न एक दिन अच्छा या बुरा सबकुछ ख़त्म हो जाता है। समय के साथ दुनिया सबकुछ भुला देती है, चाहे वह आपकी अच्छाई हो या बुराई। इस धरती पर वह सबकुछ जिसे हम देख, छू या महसूस कर सकते हैं वह कभी न कभी ख़त्म हो ही जाती है। आज इसी बात का जीता जागता सबूत हमें देखने को मिला जब हिंदी सिनेमा जगत के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर साहब के फिल्म स्टूडियो आर. के. स्टूडियो के बिकने की खबर आई। आर. के. स्टूडियो (R.K. STUDIO) का इतिहास: आर. के. स्टूडियो की नीव शो मैन राजकपूर ने बड़े अरमानों के साथ रखी थी। आर के स्टूडियो ने कई कलाकारों के हुनर को तराशा और उन्हें हिंदी सिनेमा का जगमगाता हुआ सितारा बना दिया। आर. के. स्टूडियो की स्थापना साल 1948 में राजकपूर साहब ने बड़े अरमानों के साथ की थी। आर. के. स्टूडियो के बैनर तले बनी पहली फिल्म थी आग (aag 1948) . स्टूडियो की यह पहली फिल्म भले ही असफल रही पर इसके बाद इस स्टूडियो ने कई यादगार फिल्मों का प्रोडक्शन किया। आइए जानते हैं आर. के. स्टूडियो के बैनर तल...

एक्टर से पहले मॉडल थीं अनुष्का शर्मा, उनके फैन्स अभी भी हैं इन बातों से अनजान।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड करियर अभी बहोत ही छोटा है। इतने कम समय में अनुष्का ने बॉलीवुड में अपना जो मुकाम बनाया है वह काबिले तारीफ है। बॉलीवुड में इतने कम वक़्त में कामयाबी की बुलंदी को छू पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आज एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर अनुष्का शर्मा को हर कोई जानता है, पर एक साधारण मॉडल से वो कैसे बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्री बनी इससे अभी भी काफी लोग अनजान हैं। तो आइए आज हम अनुष्का शर्मा के जीवन की इन्ही छुपे हुए पहलुओं पर चर्चा करते हैं।  अनुष्का शर्मा का परिचय।  अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था।  अनुष्का को मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिलने का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। अनुष्का को मॉडलिंग के लिए कोई खास संघर्ष नहीं करना पड़ा। अनुष्का जब बेंगलुरु के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं, तभी मशहूर फैशन डिज़ाइनर वेंडर रॉडिक्स की नज़र उनपर पड़ी। रॉडिक्स को अनुष्का पहली ही नज़र में एक मॉडल के रूप में जंच गई। पहली ही नज़र में रॉडिक्स ने अनुष्का को लक्मे फैशन वीक में रैंप वाक करने का ऑफर दे दि...

द कपिल शर्मा शो पर भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने खूब की मस्ती।

नमस्कार दोस्तों, सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो "द कपिल शर्मा शो" पर रविवार का दिन महिला खिलाड़ीयों के नाम रहा। महिला क्रिकेट टीम के तीन खास खिलाड़ी इस शो का हिस्सा बने। कप्तान मिताली राज, झूलन गोस्वामी और वेद कृष्णामूर्ति ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ अपना खेल अनुभव साझा किया। क्या हर वक़्त अग्रेसिव रहती हैं कप्तान मिताली राज ? कपिल शर्मा शो के मेहमान बने भारतीय महिला खिलाड़ियों से कपिल ने काफी रोचक सवाल पूछे। कपिल शर्मा ने कप्तान मिताली राज से पूछा की क्या वे वाकई काफी अग्रेसिव हैं या फिर खेल का हिस्सा है ?  कपिल के इस सवाल पर मिताली राज ने बताया की अग्रेसिव होना खेल की डिमांड होती है। बिना अग्रेसिव हुए बेहतर खेल प्रदर्शन कर पाना मुश्किल होता है। मिताली ने कहा की यदि खेल के दौरान हम आक्रामक दिखें तो यह  जरुरी नहीं की हम वास्तव में वैसे हैं।  कपिल शर्मा ने इस शो में तीनों खिलाड़ियों के क्रिकेट रिकार्ड्स का भी जिक्र किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के इन रिकार्ड्स से उनके बहोत से फैंस अभी भी अनजान हैं। तो आइए उनके क्रिकेट रिकार्ड्स पर एक नज़र डा...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह खिलाड़ी है अप्सरा के जैसी खूबसूरत। आप भी हो जायेंगे दीवाना।

वेद कृष्णामूर्ति  नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, भले ही हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी (hocky ) हो पर हमारे देश में क्रिकेट ( cricket ) का खेल सबसे अधिक खेला और देखा जाता है। क्रिकेट के खिलाड़ी हमारे देश में किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। हमारे देश की महिलाएं आज हर छेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिला कर आगे बढ़ रही हैं। चाहे राजनीति हो, रोजगार हो या फिर अभिनय या खेल का  छेत्र हो महिलाएं कहीं भी पुरुषों से कम नहीं हैं। आज से कुछ दशक पहले जहां क्रिकेट के खेल में केवल पुरुष क्रिकेट टीम का बोलबाला था वहीँ अब महिलाएं भी क्रिकेट के खेल में अपना जौहर दिखा रही हैं और पुरुषों की तरह उनके खेल प्रतिभा की भी चारो तरफ प्रशंसा हो रही है।  कौन हैं वेद कृष्णामूर्ति।  दोस्तों आज हम महिला क्रिकेट टीम की एक ऐसी ही खिलाड़ी  के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो की अपनी खेल प्रतिभा के साथ साथ अपनी खूबसूरती से भी अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं। महिला क्रिकेट टीम की इस खूबसूरत और प्रतिभावान खिलाड़ी का नाम वेद कृष्णामूर्ति है। वेद का जन्म 16 अक्टूबर...

इन छः मनोरंजक धारावाहिकों ने टेलीविज़न पर मचा रखा है तहलका। नंबर 1 है सबको पसंद।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, इंसान के जीवन में जितना महत्व काम और आराम का है उतना ही बड़ा महत्व मनोरंजन का भी है। जिस प्रकार काम के बाद थोड़ा आराम कर लेने से हमारी शारीरिक थकावट दूर होती है उसी प्रकार मनोरंजन से हमारी मानसिक थकावट दूर होती है। जब भी हम मनोरंजन का ज़िक्र  करते हैं तो हमारे पास मनोरंजन के सबसे आसान साधन के रूप में टेलीविज़न ही पहला विकल्प होता है। हालांकि स्मार्ट मोबाइल और जियो 4 जी का नेटवर्क जबसे आया है तबसे टीवी की जगह पहला विकल्प मोबाइल ही हो गया है पर मोबाइल पर भी हम अधिकतर टीवी के अपने पसंदीदा कार्यक्रम ही देखते हैं। दोस्तों, गृहणियों के  मनोरंजन लिए टेलीविज़न ही एक मात्र सहारा होता है। गृहणियों का अधिकतर वक़्त टेलीविज़न पर अपना पसंदीदा धारावाहिक  देखते हुए बीतता है। तो आइये जानते हैं की अभी टेलीविज़न पर कौन सा शो सबसे अधिक पॉपुलर है और टेलीविज़न के किस पॉपुलर शो में क्या हो रहा है : 6 . कसौटी ज़िन्दगी के।  कसौटी ज़िन्दगी की सीरियल के सेकंड सेसन ने अपने शुरू होने के  पहले ही हफ्ते में दर्शकों का दिल जित लिया है। अभी भी यह शो टेलीविज़...

बॉलीवुड के इन फ्लॉप एक्टर्स की पहली फिल्म थी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड तक पहुँच पाना ही अपने आप में किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं। बॉलीवुड एक ऐसा ब्रम्हांड है जहां रोज नए सितारे बनते बनते भी हैं और टूट कर बिखरते भी हैं। किसी इंसान को यदि उसके पहले ही प्रयास में कामयाबी मिल जाए तो दुनिया उसके साथ साथ उसकी किस्मत को भी सलाम करने लगती है क्योंकि ऐसा किस्मत वालों के साथ ही होता है। पर मात्र बॉलीवुड ही एक ऐसी जगह है जहाँ पर आप अपने पहले ही प्रयास पर रातों रात सितारा बनकर बॉलीवुड के आसमान पर जगमगाने के बावजूद अगले ही पल नाकामी का अन्धकार आपको ऐसे जकड़ता है की फिर आप जीवन में कभी इससे उबर ही नहीं पाते। आज मैं आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहा हूँ जिहोने अपनी पहली ही फिल्म में ऐसी कामयाबी पाई की रातों रात बॉलीवुड के आसमान पर चमकने लगे पर इन सितारों के लिए उनकी पहली कामयाबी ही आखरी बन कर रह गई और  उनकी चमक धुंधली पड़ गई... ... ...  1 . राहुल रॉय।  राहुल रॉय की पहली फिल्म आशिकी सुपर डुपेर हिट रही। फिल्म आशिकी से पहले तक राहुल रॉय को कोई नहीं जानता था पर इस फिल्म ने उन्ह...

ये हैं बॉलीवुड के 6 सबसे खूबसूरत एक्टर्स नंबर 1. हैं सबसे खूबसूरत।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों जब भी खूबसूरती की बात चलती है तो हमारे दिमाग उन खूबसूरत फूलों और खूबसूरत लड़कियों की छबी अपने आप उभरने लगती हैं जिन्हे हम सबसे ज्यादा पसंद या प्यार करते हैं। पर यह गलत धारणा है की केवल लड़कियां ही खूबसूरत हो सकती हैं लड़के नहीं। यह बात और है की लड़कों को सुन्दर नहीं बल्कि हैंडसम कहा जाता है पर है यह भी खूबसूरती का ही पर्याय। अक्सर हम आज तक जितने भी न्यूज़ या आर्टिकल पढ़ते हैं उनमे केवल खूबसूरत लड़कियों या एक्ट्रेस की ही बात की जाती है। पर आज मैं आपसे बॉलीवुड के उन एक्टर्स की चर्चा करने वाला हूँ जिन्हे आप लड़कों में सबसे खूबसूरत या सबसे हैंडसम कह सकते हैं। इन्हे देख कर आपके मन में भी एक बार जरूर यह ख्याल आएगा की काश आपकी पर्सनालिटी भी ऐसी होती और यदि आप लड़की हैं तो इन्हे देखकर आप अब तक इनकी पर्सनालिटी की दीवानी हो चुकी होंगी। 6 . धर्मेंद्र। दोस्तों हालांकि धर्मेंद्र की उम्र अब 80 के करीब है पर अपने जवानी के दिनों में लड़कियां इनकी दीवानी हुआ करती थी। अपने दौर के सबसे खूबसूरत अर्थात हैंडसम अभिनेता में से एक थे धर्मेंद्र। यूँ तो कई अभिनेत्र...

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर हुए कामयाबी के राकेट पर सवार, आलोचकों का मुँह हुआ बंद।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, कॉमेडी के किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा के बारे में आज कौन नहीं जानता। बीते पांच सालों में इस शख़्स ने अपनी कैरियर का अच्छा और बुरा दोनों ही वक़्त देखा है। बीते दस सालों से टेलीविज़न के माध्यम से पुरे देश को हँसाने वाला यह शख्स आज हर घर का हिस्सा बन चूका है। सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' से अपने कैरियर की शुरुवात करने वाले कपिल शर्मा अपने सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनकी हाज़िर जवाबी का हर कोई कायल है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता को देखते हुए सभी बड़े चैनल्स उनके साथ काम करने की पेशकस करने लगे। कपिल शर्मा ने सोनी टीवी का साथ नहीं छोड़ा और उनका शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा का फर्स्ट सेसन सोनी टीवी पर लांच हुआ। यह शो बहोत ही कम समय में काफी तेज़ी से पॉपुलर हुआ। इस शो की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी की हर बड़ा स्टार अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो में आने लग गया। देखते ही देखते यह शो फिल्म स्टार्स की पहली पसंद बन गई। कपिल शर्मा कॉमेडियन होने के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं और एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखा चुक...

ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस जिन्हे देख कर आप भी हो जाएंगे दीवाना।

नमस्कार  दोस्तों, दोस्तों, इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा सुकून पाने के लिए हमेशा से मनोरंजन का सहारा लेता रहा है। बदलते वक़्त के साथ साथ भले ही मनोरंजन के साधनों नए नए तकनीकों ने जगह बना ली हो पर नाट्य मनोरंजन का स्थान आज भी बरकरार है। मानव संस्कृति के विकाश के शुरआती दौर में जब तकनिकी विकाश अपनी प्रारंभिक चरण में था और टेलीविज़न का अविष्कार नहीं हुआ था तब भी मनोरंजन के लिए नाट्य प्रस्तुति इंसानों की पहली पसंद हुआ करती थी। पर जब सिनेमा का अविष्कार हुआ तो  इसी नाट्य प्रस्तुति ने सिनेमा का रूप ले लिया। अब मनुष्य अपने अभिनय और प्रस्तुति को हमेसा के लिए सिनेमा के माध्यम से सहेज कर रख सकता था। अभिनय के प्रारंभिक दौर में केवल पुरुष ही अभिनय किया करते थे और महिला का किरदार भी निभाया करते थे तब बोलती फिल्मों की शुरुआत नहीं हुई थी और केवल मूक फिल्मों से ही मनोरंजन किया जाता था। पर तकनीक ने रफ़्तार पकड़ी और मूक फिल्मों की शुरुआत के कुछ ही वर्षों बाद बोलती फिल्मों की तकनीक का ईजाद हो गया। तब भी मौजूदा संस्कृति में महिलाओं को फिल्मों या नाटक में अभिनय की अनुमति नहीं थी। पर...

हैप्पी बर्थडे दीपिका : जानिये कैसा होगा दीपिका का शादी के बाद पहला बर्थडे।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों,  जैसा की आप सभी जानते हैं की पिछले साल नवंबर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई है। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का जन्म दिन होता है। इस बार दीपिका का बर्थडे काफी खास है क्योंकि यह शादी के बाद उनका पहला बर्थडे होगा। इन दिनों वे अपने पति रणवीर सिंह के साथ हॉलिडे पर हैं। ये दोनों नए नवेले शादी शुदा जोड़े इन दिनों श्रीलंका में अपना हॉलीडे मना रहे हैं। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थडे है पर बिरहदय से एक दिन पहले ही दीपिका ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। दीपिका अपने बर्थडे पर कुछ स्पेशल करने जा रही हैं और इसी की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है।  इस पोस्ट में लिखा है 'जल्द ही कुछ एक्साइटिंग आने वाला है और मैं इसे आप सबसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रही हूँ।' दीपिका के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस इस आने वाले खुसखबरी के बारे में अंदाजा लगा रहे हैं और इस खबर का इंतज़ार करते हुए खुद को काफी रोमांचित और जिज्ञासु महसूस कर रहे हैं। खबर है की दीपिका यह सस्पेंस 5 जनवरी को ख़त्म कर देंगी।  ...

फिल्म "गली बॉय" का टीज़र हुआ रिलीज़, जानिये कैसी है फिल्म की कहानी।

नमस्कार दोस्तों, रणवीर सिंह और आलिया भट की आने वाली बहुचर्चित फिल्म "गली बॉय" का टीज़र रेलसे हो चूका है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया में काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभा रहे है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री कल्कि कोचलिन भी एक अहम् भूमिका में नज़र आएँगी। फिल्म के इस टीज़र में रणवीर सिंह एक जबरदस्त लुक में नज़र आ रहे हैं। रणवीर सिंह को अपने जोशीले अंदाज और किसी भी किरदार को पूरी तरह से खुद में समा लेने के लिए जाना जाता है। फिल्म गली बॉय में भी वे एक युवा लड़के के किरदार में काफी प्रभावशाली नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में एक रैपर के किरदार को खुद में जीवंत  करने के लिए रणवीर सिंह ने कड़ी मेहनत की है। फिल्म की तैयारी के वक़्त कुछ रैपर्स के साथ उनकी कुछ वीडियो की काफी चर्चा हुई थी। फिल्म के टीज़र में रणवीर ने स्पिटफायर के लिरिक्स को अपनी आवाज़ दी है। फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा और इस फिल्म को 14 फरवरी को देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। इस फिल्म क...

देखिये रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा की चार दिन में 100 करोड़ वाली रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों बॉलीवुड में सबसे मनोरंजक और एक्शन फ़िल्में देने वाले डायरेक्टर्स की चर्चा की जाए तो आज के दौर में रोहित शेट्टी का नाम सबसे ऊपर रखा जाएगा। रोहति शेट्टी की फ़िल्में सिनेमा घरों में आने से पहले ही दर्शकों के दिल में छा जाते हैं। रोहित शेट्टी आज के दौर में कामयाबी का पर्याय बन चुके हैं। अभी हाल ही में सिनेमा घरों में अपना कदम रखने वाली फिल्म उनके बेहतरीन डिरेक्टन का नया नमूना है।  रणवीर सिंह और सारा अली खान की यह फिल्म अपने प्रदर्शन के पहले दिन से ही हिंदी फिल्म  इंडस्ट्री में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। एक बार फिर इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने एक जादूगर की तरह अपने डायरेक्शन से सिनेमा प्रेमियों को सम्मोहित कर रखा है। यह फिल्म दिसंबर के आखरी सप्ताह में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने अब तक जो कमाई की है वह इसके अनुमान से कहीं आगे निकल चुकी है। यह फिल्म भारत के साथ साथ दूसरे देशों में भी प्रदर्शित की गई है और वहाँ भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म सिम्बा अपने पहले ही सप्ताह में केवल भारत में 139 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने विदेश...

कादर खान के बेटे ने गोविंदा पर तंज़ कसते हुए बॉलीवुड को कहा संवेदनहीन।

 नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बीते जमाने के मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर की शाम 6 बजे मृत्यु हो गई। वे 81 वर्ष के थे और काफी लम्बे समय से बिमारी से जूझ रहे थे। कादर खान के मौत के बाद सभी बड़े छोटे कलाकारों ने उनके मौत पर शोक व्यक्त किया। किसी ने ट्वीट कर तो किसी ने मीडिया के माध्यम से अपना दुःख व्यक्त किया।  कादर खान के निधन के बाद उनके बेटों को फिल्म जगत के कई बड़े हस्तिओं ने कनाडा में एक फोन तक नहीं किया। बॉलीवुड के एक दिग्गज हस्ती की मौत पर अन्य कलाकारों की ऐसी संवेदनहीनता से उनके बेटे काफी आहत हैं। कादर खान के बेटे सरफ़राज़ ने कहा " मेरे पिता फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों को काफी करीब से जानते थे और अपने जीवन एवं हुनर का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने बॉलीवुड को दिया। वे बच्चन साहब को सबसे ज्यादा प्यार करते थे। जब भी मैं अपने पिता से पूछता था की वे फिल्म जगत से किस शख़्स को सबसे ज्यादा याद करते हैं तो वे तुरंत बच्चन साहब का नाम लेते थे। ये प्यार दोनों की तरफ से था। मैं बच्चन साहब को बताना चाहता हूँ की मेरे पिता आखरी वक़्त तक उन्हें याद करते थे...

रजनीकांत की फिल्म पेट्टा के ट्रेलर को रिलीज़ होते ही मिले लाखों व्यू।

 नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, रजनीकांत की फिल्म का उनके प्रशंषकों को बड़ी बेसब्री  इंतज़ार रहता है। उनकी आने वाली फिल्म पेट्टा का उनके दर्शकों को काफी लम्बे समय से इंतज़ार है। इसी इंतज़ार के बीच साऊथ के सुपरस्टार  रजनीकांत के फिल्म पेट्टा का हिंदी ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है। फिल्म पेट्टा में रजनीकांत के फेमस स्टाइल और स्वैग के साथ ही और भी बहोत कुछ देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपति और सिमरन बग्गा, विशेष भूमिका में नज़र आएंगे। आपको बता दें की इस फिल्म का तेलुगु और तमिल ट्रेलर पहले ही रिलीज़ किया जा चूका हैजिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। यह फिल्म 10 जनवरी को देश भर के सभी बड़े सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। थलाइवा के फैंस को काफी समय से अपने सुपरस्टार के  इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। पेट्टा से पहले रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। फिल्म 2.0 के बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाने के बाद अब रजनीकांत की फिल्म पेट्टा से उनके दर्शकों की उम्...

कादर खान के लिखे वो डायलाग जिसने अमिताभ बच्चन को बनाया शदी का महानायक।

नमस्कार दोस्तों,  लम्बी बिमारी के बाद बॉलीवुड के महान अभिनेता एवं लेखक कादर खान का निधन हो गया है। 31 दिसम्बर दिन सोमवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या को कादर खान ने अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नए वर्ष के जश्न की तैयारी में जुटा पूरा बॉलीवुड कादर खान के मौत से काफी आहत है। कादर खान 81 वर्ष के थे। सभी बड़ी हस्तियों ने उनकी मौत की खबर पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की है।  कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनि थे। वे चाहे सकारात्मक किरदार में हों या फिर खलनायक की भूमिका में हों, दोनों ही तरह के किरदार में जान डाल देते थे। उनके किरदारों को देखकर कभी भी अभिनय का अहसास नहीं होता बल्कि ऐसा लगता है की जैसे हम किसी वास्तविक व्यक्तित्व को देख रहे हैं। वो अभिनय के हर विधा में माहिर थे। गंभीर किरदार की तरह ही उनकी कॉमेडी भी लाजवाब हुआ करती थी। पर उनके एक खास हुनर के बारे में बहोत काम लोग ही जानते हैं। कादर खान एक बेहतरीन लेखक भी थे। लगभग 300 फिल्मों में अभिनय कर चुके कादर खान ने कुल 200 फिल्मों के लिए लेखन का कार्य भी किया है।  का...

सिम्बा मूवी रिव्यू : जानिये फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों की राय।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, सिनेमा इंसान के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। अगर मै पुछूं की सिनेमा के शौकीनों को एक फिल्म में किन ख़ास चीजों की तलाश होती है तो शायद आप में से अधिकतर लोग यही जवाब देंगे की फिल्म में बेहतर डांस, एक्शन, बेहतर कॉमेडी तो कुछ लोगों को बेहतर स्टोरी, रोमांस और एक जाबाज़ हीरो  देखना चाहते हैं जो एक साथ 20 - 25 खलनायकों की धुलाई कर सके। 'सिम्बा' दर्शकों की इन सारी मांगों को पूरा करता है।सिम्बा ठीक वैसी ही मूवी है जैसी की हम रोहित शेट्टी की फिल्मों से उम्मीद करते हैं। यह टिपिकल रोहित शेट्टी स्टाइल मूवी है।  यह फिल्म उन दर्शकों को बिलकुल भी निराश नहीं करेगी जो की एक मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं। पर जो इस फिल्म में अपनी इंटेलिजेंस घुसाएँगे अर्थात जो दिमाग लगाकर फिल्म देखेंगे उन्हें इस फिल्म से निराशा ही हाँथ लगेगी। फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं है यह ठीक वैसी ही मूवी है जिसमे एक भ्रष्ट पुलिस अफसर अपने साथ हुए किसी हादसे के बाद एक ईमानदार पुलिस अफसर बनने की कोशिश करता है और अपनी ड्यूटी निभाते निभाते जनता की की सेवा करते हुए अपने सभी पुराने पा...

बॉलीवुड की ये पांच फ़िल्में रखती हैं मुर्दादिल इंसान को भी ज़िंदा करने की ताकत।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जीवन में आने वाली उतार-चढाव, हार-जीत, आशा-निराशा, कामयाबी और नाकामी ये सभी इंसान के जीवन का एक अहम् हिस्सा है। इनमे से कुछ भी हमेसा नहीं रहता। न तो खुशी हमेसा रहती है और न ही गम। हम जीवन के हम इम्तेहान में सफल हों जरुरी नहीं इसका दूसरा मतलब यह भी है की हमें हमेसा हार का ही सामना नहीं करना पड़ेगा और हम जीवन के कुछ इम्तेहानों में सफल भी होंगे। दोस्तों जीवन में कुछ मोड़ ऐसे भी आते हैं जब इंसान अपने जीवन के संघर्ष में लगातार मिल रही असफलताओं से मानसिक अवसाद म चला जाता है और कई बार तो अपना यह कीमती जीवन भी ख़त्म करने की गलती कर बैठता है। पर ऐसा करने वाला शख्स यह भूल जाता है की मनुष्य के जीवन में कोई भी उपलब्धि या नाकामी स्थिर नहीं रहने वाली। परिवर्तन ही समय का एकमात्र स्थाई भाव है। पर अपनी असफलताओं से मानसिक अवसाद झेल रहा व्यक्ति इस सत्य को समझ नहीं पाता और कुछ ऐसा कर बैठता है जिसे कभी भी सही नहीं कहा जा सकता। यदि जीवन में कभी भी इस तरह की निराशा जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो हमारी हिंदी सिनेमा जगत की इन पांच फिल्मों को एक बार जरूर देख लेना चाहिए। क्...