Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Science

चाइना बना चाँद के अँधेरे और अनदेखे हिस्से को उजागर करने वाला पहला देश।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों अंतरिक्ष मानवीय इतिहास में इंसानों के लिए हमेसा ही जिज्ञासा का विषय रहा है। आसमान पर चांदी की तरह चमकता और शीतल रौशनी से धरती को रात में प्रकाशित करने वाला चाँद हमेसा से ही हम इंसानों को अपनी और आकर्षित करता रहा है।  दोस्तों चाँद का केवल एक ही हिस्सा धरती से दिखाई पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस वक़्त चाँद धरती का चक्कर लगा रहा होता है उसी वक़्त वह अपनी धुरी पर भी घूम रहा रहा होता है। यही वजह है की चाँद का दूसरा हिस्सा कभी भी धरती के सामने नहीं आता।  चाँद के दूसरे हिस्से को आज तक कभी देखा नहीं जा सका था। पर चाइना के नए स्पेसक्राफ्ट  चांग - 4 के चन्द्रमा के डार्क साइट अर्थात अनदेखे हिस्से पर लैंडिंग के साथ ही अब हम इसके दूसरे हिस्से को भी देख पाएंगे। आपको बतादें की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है की कोई इंसानी स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा के इस अनदेखे हिस्से में पहुंचा है। स्पेसक्राफ्ट के चन्द्रमा के इस सतह पर उतरते ही चाइना चाँद के इस हिस्से में अपना स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बन चूका है।  चीन की समाचार एजेंसी सिन्ह...

देखो! 2018 की अबतक की सबसे चमकदार जेमिनेड उल्का पात आज रात।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, हमारा आसमान रहस्यों से भरा है। जिस तरह धरती में जीवों का जन्म और अंत निश्चित है उसी तरह आसमान में चमकने वाले हर तारों और ग्रहों का भी एक निश्चित उम्र निर्धारित है। धरती पर मौजूद जीवों की तरह सबका अंत निर्धारित है। आसमान में जब किसी तारे का अंत हो जाता है तो उसमे एक जबरदस्त विस्फोट होता है और इस विस्फोट के साथ वह अपनी सारी ऊर्जा यूनिवर्स में बिखेर देती है। जब इसी प्रकार के किसी टूटे हुए तारे या किसी छुद्र गृह के टुकड़े हमारे वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो वायुमंडल के साथ जबरदस्त घर्षण से वह उल्का पिंड गर्म होकर तेज़ रौशनी से चमकने लगता है जो की रात में धरती से आसमान में देखने पर बहोत ही सुन्दर दिखाई पड़ता है। जिसे हम उल्का शावर भी कहते हैं. इसी प्रकार का एक नज़ारा आज रात को भी दिखाई देने वाला है। आज 13 -14 दिसंबर की रात आसमान जमीनेड उल्का शावर की रंगीन चमकदार रौशनी से जगमगा उठेगा। इस उल्कापात को आसमान में स्पष्ट रूप से  देखा जाने वाला  2018 का सबसे बेहतरीन उल्का शावर माना जा रहा है। इसे धरती के दोनों गोलार्धों से देखा जा सकता है। हालांकि यह...

एलियंस आएंगे और नष्ट कर देंगे मानवता को! हॉकिंग ने चेताया था.

एलियंस आएंगे और नष्ट कर देंगे सारी मामविया सभ्यता को. उनके सामने हम मनुष्य बेमतलब और फ़ालतू जिव बन जाएंगे. हम उनकी तकनीक और ताकत का मुकाबला नहीं कर पाएंगे और इस तरह से दुनिया पर उनका साम्राज्य होगा. जेनेटिक इंजीनियरिंग से महामानवों की एक नई नस्ल तैयार होगी जो मानवीय सभ्यता के लिए खतरनाक साबित होगी. महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने अपनी मौत से पहले यह चेतावनी दी थी.  Third party image reference ब्रिटिश के प्रसिद्ध लेखक और वैज्ञानिक हॉकिंग ने पूरी दुनिया को डरा देने वाली यह अंतिम भविष्यवाणी की है जो उनके लेखों और निबंधों के अंतिम संस्करण में आएगा. आने वाले कुछ दिनों में प्रकाशित होंगे. स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में इसी वर्ष के मार्च महीने में निधन हो गया था. हॉकिंग के ये अंतिम लेख 'ब्रीफ ऑन्सर्स टु द बिग क्वेश्चंस' के नाम से किताब की शक्ल में जल्द ही आएंगे.  एक समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हॉकिंग ने अपने इस लेख में लिखा है, 'एक बार जब ऐसे सुपरह्यूमन आएंगे तो वे दुनिया में जबर्दस्त राजनीतिक समस्याएं पैद...

सूरज को चुने के लिए तैयार नासा का नया अंतरिक्ष यान. पूरी हो चुकी लॉन्चिंग की तयारी.

नमस्कार दोस्तों, नासा का अंतरिक्ष यान सूरज तक पहुंचने के लिए तैयार है. सूरज के तापमान और वातावरण को टटोलने के उद्देश्य से डेढ़ अरब डॉलर से तैयार नासा के अंतरिक्षयान के लॉन्च होने का काउंटडावन शुरू हो चूका है. ये अंतरिक्षयान 11 अगस्त यानी की शनिवार के दिन लॉन्च किया जाएगा. एक कार के आकार का यह सूर्य मिशन का अंतरिक्ष यान 'पारकर सोलर प्रोब' शनिवार तड़के फ्लोरिडा के केप केनवरल से डेल्टा 4 हैवी राकेट के साथ लॉन्च किया जाएगा.  Third party image reference कार के आकार का यह अंतरिक्ष यान सीधे सूर्य के कोरोना का चक्कर लगाएगा. स्थानीय समयानुसार ये ठीक 3 बजकर 33 मिनट पर शुरू हो जाएगा. इस यान को साढे़ चार इंच (11.43 सेंटीमीटर) मोटी ऊष्मा रोधी शील्ड से सुरक्षित किया गया है, जो इसे सूर्य के तापमान से बचाएगी. Third party image reference इस यान का मुख्य लक्ष्य सूर्य की सतह के आस-पास के असामान्य वातावरण के रहस्यों का पता लगाना है. सूर्य की सतह के ऊपर का क्षेत्र (कोरोना) का तापमान सूर्य की सतह के तापमान से करीब 300 गुना ज्यादा है. इस परि...