महिंद्रा ऑटो कंपनी ने अपनी नई फुल साइज प्रीमियम एसयूवी अल्टुरास को भारत मे लांच कर दिया है। कार के लांच होने से पहले ही इस कार के बारे में यह कहा जा रहा था की यह टोयोटा की फॉर्च्युनर के टक्कर की है । हालांकि महिंद्रा की नई एसयूवी Alturas में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस कार को फॉर्च्युनर से ज्यादा बेहतर बनाते हैं। फिलहाल, हम आपको इन दोनों कारों के सभी फीचर्स की तुलना करते हुए विस्तार से बताएंगे ता कि आप समझ सकें कि आखिर कौन किस पर भारी है। साइज और डाइमेंशन्स (महिंद्रा अल्टूरस जी4) लंबाई- 4,850 mm चौड़ाई- 1,960 mm ऊंचाई- 1,800 mm व्हीलबेस- 2,865 mm टोयोटा फॉर्च्युनर लंबाई- 4,795 mm चौड़ाई- 1,855 mm ऊंचाई- 1,835 mm व्हीलबेस- 2,745 mm कुल मिलाकर महिंद्रा की नई एसयूवी ऊंचाई को छोड़कर हर तरह से टोयोटा फॉर्च्युनर से बड़ी है इंजन महिंद्रा की नई एसयूवी में BS-VI मानकों वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 178 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर म...