IPL मोहाली : करो या मरो के इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 184 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब ने खेल की शुरुवात काफी बेहतर तरीके से की लेकिन शुरुवाती झटकों के बाद टीम सम्हल नहीं पाई। हालांकि दो विकेट गिर जाने काब मध्यम वर्ग के बल्लेबाजों ने स्थिति को सम्हाला और टीम को बेहतर स्कोर तक ले जाने में काफी मदद की। दोनों ही टीमों के 12 मैचों में 10 अंक हैं, पर कोलकाता 8 टीमों में छठे स्थान पर है। वहीँ औसत रनरेट के हिसाब से पंजाब सातवें स्थान पर है। पहले पड़ाव में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन दूसरे पड़ाव में दोनों ही टीम अपना लय खोती नज़र आई। पहले पांच में से चार मैच जीतने वाले केके आर को लगातार छः बार हार का मुँह देखना पड़ा। पिछले मैच में भले ही उसने मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन प्लेऑफ की योग्यता बरक़रार रखने के लिए उसे आखरी के दो मैच भी जीतने ही होंगे। मुंबई के खिलाफ केकेआर के उच्च क्रम के बल्लेबाजों शुभमान गिल ने (75 ) क्रिस लिन ने (54 ) और आंद्रे रसेल नाबाद ( 80 ) के बेहतर प्रदर्शन के...