Skip to main content

Cricket Live kkr vs kixp : पंजाब ने कोलकाता के सामने रखा 184 रन का लक्ष्य।

Image result for kkr vs kxip

IPL मोहाली :
करो या मरो के इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 184 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब ने खेल की शुरुवात काफी बेहतर तरीके से की लेकिन शुरुवाती झटकों के बाद टीम सम्हल नहीं पाई। हालांकि दो विकेट गिर जाने काब मध्यम वर्ग के बल्लेबाजों ने स्थिति को सम्हाला और टीम को बेहतर स्कोर तक ले जाने में काफी मदद की। दोनों ही टीमों के 12 मैचों में 10 अंक हैं, पर कोलकाता 8 टीमों में छठे स्थान पर है। वहीँ औसत रनरेट के हिसाब से पंजाब सातवें स्थान पर है। 

पहले पड़ाव में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन दूसरे पड़ाव में दोनों ही टीम अपना लय खोती नज़र आई। पहले पांच में से चार मैच जीतने वाले केके आर को लगातार छः बार हार का मुँह देखना पड़ा। पिछले मैच में भले ही उसने मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन प्लेऑफ की योग्यता बरक़रार रखने के लिए उसे आखरी के दो मैच भी जीतने ही होंगे। 

मुंबई के खिलाफ केकेआर के उच्च क्रम के बल्लेबाजों शुभमान गिल ने (75 ) क्रिस लिन ने (54 ) और आंद्रे रसेल नाबाद ( 80 ) के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत 2 विकेट खोकर 232 रन बनाये। केकेआर ने इस मैच में 34 रनों से जीत हासिल की। इस पुरे सत्र में रसेल का प्रदर्शन शानदार रहा। 12 मैचों में 207.69 के स्ट्राइक रेट से अबतक  486 रन बना चुके हैं। केकेआर को उनसे एकबार फिर ऐसी ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

जहाँ बल्लेबाज़ उसकी ताकत बानी वहीँ गेंदबाजों ने काफी निराश किया। सुनील नारायण और पियूष चावला की गेंदबाजी टीम के लिए मंहगी साबित हुई। रसेल ने गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन किया और केवल 25 रन देकर दो विकेट ले लिए।  दूसरी और पंजाब को लगातार तीन मैच में हार का मुँह देखना पड़ा है। टीम की स्तिथि काफी खराब है। केएल राहुल ने 12 मैचों में 520 रन बनाये हैं। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में डेविड वर्डनेर के बाद वे दूसरे मुकाम पर हैं। 

कृष गेल ने 448 रन बनाये हैं पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा। मयंक अग्रवाल , निकोलस पूरन और डेविड मिलर को मध्य क्रम में बेहतर प्रदर्शन करनी पड़ेगी। कप्तान आर अश्विन और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी में प्रदर्शन अच्छा रहा। 

यह आर्टिकल लिखे जाने तक मैच का स्कोर कुछ इस प्रकार है : 

केकेआर अपना तीन विकेट गंवा कर 166 रन बना चुके हैं। टीम को 18 गेंदों में 18 रन बटोरने हैं। मैच काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गई है। मैच ऐसी स्थिति में है की कुछ भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। 

दोस्तों, इस न्यूज़ की ताजा अपडेट जानने के लिए आप हमें फॉलो / सब्सक्राइब करना न भूलें धन्यवाद्। 



Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...