नमस्कार दोस्तों, गुजरात : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विकाश सहाय के मुताबिक यदि पपएर लीक न होता तो 8.75 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते। परीक्षा के लिए 2440 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। इन सभी केंद्रों के कुल 29000 कक्षाओं में सभी छात्रों के बैठने के लिए व्यवस्था बनाई गई थी। सर्वे रिपोर्ट से नरेंद्र मोदी को झटका। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस पार्टी की बन रही सरकार। गुजरात में आयोजित लोक रक्षक दल एलआरडी की भर्ती परीक्षा के परीक्षा पत्र लीक होने की वजह से यह परीक्षा रद्द कर दी गई। लोक रक्षक दल भर्ती बोर्ड ( एल आर आर बी ) और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सहाय ने बताया की यह भर्ती एक महीने के अंदर फिर से आयोजित की जायेगी। मीडिया से इस मामले में हो रही बातचीत के दौरान सहाय ने बताया की "असामाजिक तत्वों द्वारा पेपर लीक किया गया है। क्योंकि मैंने प्रश्न पत्र तैयार किया था इस वजह से मुझे तुरंत पता चल आया की प्रश्न पत्र लीक हो चूका है। परीक्षा पत्र के लीक हो जाने की वजह से परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। मुझे उम्मीदवारों को हो रही इस असुविधा के लिए खेद है। अनुमानत...