Skip to main content

Posts

Showing posts with the label breaking news

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर ।

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर । दोस्तों बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटा हुआ है, जैसे ही करीना के डिलीवरी की खबर आई तभी से  सभी न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया में यह खबर तेजी  वायरल हो रही है। आपको बता दें की करीना ने 21 फ़रवरी 2021 अर्थात बीते कल को एक  लड़के को जन्म दिया । डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सबसे पहले यह खबर बॉलीवुड अपने इंस्टग्राम में पोस्ट करते हुए सैफ और करीना को बधाई दी । इसी के साथ यह खबर तेज़ी से वायरल हो गई । karina kapoor khan and saif ali khan become parents of a second new born baby boy करीना कपूर खान को रविवार की सुबह  4:45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले, करीना और सैफ एक बड़े घर में शिफ्ट हो गए थे, जो उनके पहले वाले घर के ठीक पीछे है। उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान अब 4 साल का हो चूका है । करीना ने पिछले साल अगस्त में अपने दोबारा गर्भवती होने की जानकारी दी । करीना और सैफ़ ने अपने साझा बयान में यह कहा कि , "हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ह...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...

मोदीजी की कुरुक्षेत्र रैली के लिए अभेद सुरक्षा इंतजाम।

नमस्कार दोस्तों, मोदीजी की कुरुक्षेत्र  रैली  :  दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की लोकसभा चुनाव अपने आखरी चरण में हैं। सभी राजनैतिक पार्टी इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। सभी पार्टी के  स्टार प्रचारक जोरो शोरों से प्रचार में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल मोदी के दम पर चुनाव लड़ रही है। यही वजह है की बीजेपी के कार्यकर्ताओं के पास प्रचार के नाम पर केवल मोदी जी के गुणगान के अलावा करने को और कुछ बचा नहीं है। मोदी जी खुद ही किसी बड़े स्टार प्रचारक की तरह पार्टी को विजयी बनाने के लिए सारा जिम्मा अपने कन्धों पर ले लिया है। मोदीजी की कुरुक्षेत्र रैली में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम: मोदी जी चुनाव प्रचार करने के लिए धर्म नगरी कुरुक्षेत्र आने वाले हैं। मोदी जी के आगमन से पहले उनकी सुरक्षा के सारे इंतज़ाम कर लिए गए हैं। धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मोदी जी के आगमन से लेकर रैली स्थल तक की निगरानी के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, 15 पुलिस उप अधीक्षक और 1700 पुलिस अधिकारी एवं कर्म...

तूफान फनी ने ओडिशा को किया तबाह, आठ की मौत। पड़ोसी राज्य भी हुए प्रभावित।

चक्रवाती तूफान फनी के पूर्वी तक की और मुड़ने के कारन ओडिशा के समुद्री तटों के किनारे बेस 11 लाख लोगों को एहतियात के तौर पर तटों से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।  यह भारत का पहला सबसे बड़ा आपदा पूर्व किया जाने वाला अभियान है। शुक्रवार को ओडिशा में भारी तबाही मचने और आठ लोगों की जान लेने के बाद शनिवार को यह तूफान पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले तूफान की प्रचंडता में कमी देखी गई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है की 50 -60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार और तेज दबाव के साथ यह दोपहर बाद तक बांग्लादेश पहुंच जायेगा। हालांकि ओडिशा से पश्चिम बंगाल पहुंचने के दौरान तूफान की तीव्रता में कमी आनी शुरू हो गई थी। ममता बनर्जी ने कहा की राहत दल सक्रिय हैं और अगले दो दिनों में ओडिशा का जन जीवन सामान्य हो जाएगा। कोलकाता हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर विमानों का परिचालन  पुनः शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने तूफान से पहले की सारी तैयारी कर ली थी : ममता बनर्जी तूफान की प्रचंडता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 42000 लोगों क...

बिक गई शो मैन राजकपूर की आखरी धरोहर आर. के. स्टूडियो।

नमस्कार दोस्तों, हमने अपने बड़े बुज़ुर्गों से सुना था की इस नदिया में कुछ भी शास्वत नहीं। एक न एक दिन अच्छा या बुरा सबकुछ ख़त्म हो जाता है। समय के साथ दुनिया सबकुछ भुला देती है, चाहे वह आपकी अच्छाई हो या बुराई। इस धरती पर वह सबकुछ जिसे हम देख, छू या महसूस कर सकते हैं वह कभी न कभी ख़त्म हो ही जाती है। आज इसी बात का जीता जागता सबूत हमें देखने को मिला जब हिंदी सिनेमा जगत के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर साहब के फिल्म स्टूडियो आर. के. स्टूडियो के बिकने की खबर आई। आर. के. स्टूडियो (R.K. STUDIO) का इतिहास: आर. के. स्टूडियो की नीव शो मैन राजकपूर ने बड़े अरमानों के साथ रखी थी। आर के स्टूडियो ने कई कलाकारों के हुनर को तराशा और उन्हें हिंदी सिनेमा का जगमगाता हुआ सितारा बना दिया। आर. के. स्टूडियो की स्थापना साल 1948 में राजकपूर साहब ने बड़े अरमानों के साथ की थी। आर. के. स्टूडियो के बैनर तले बनी पहली फिल्म थी आग (aag 1948) . स्टूडियो की यह पहली फिल्म भले ही असफल रही पर इसके बाद इस स्टूडियो ने कई यादगार फिल्मों का प्रोडक्शन किया। आइए जानते हैं आर. के. स्टूडियो के बैनर तल...

चक्रवात फानी से ओडिसा में भारी तबाही की आशंका। आज सुबह होगी दस्तक।

चक्रवात फानी की ताज़ा जानकारी।  महाचक्रवात फानी (cyclone fani ) आज सुबह ओडिशा के जगन्नाथपुरी शहर से संटे समुद्री तटों से टकराएगा। इस चक्रवात के पहुँचने से पहले ही तटीय इलाकों पर इसका असर साफ़ देखा जा सकता है। ओडिशा से संटे समुद्री तटों पर तेज़हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो रही है। चक्रवात फानी से निपटने एवं सुरक्षा के इंतजामों में जुटी ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिए है। सरकार ने ओडिशा के नागरिकों से अनुरोध किया है की वो शुक्रवार को 3 मई को अपने घरों से बाहर न निकलें। चक्रवात फानी के सुबह 9 बजे तक पूरी के तट पर पहुँचने का अनुमान है। पहले मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया था की तूफान फानी दोपहर 3 बजे तक ओडिशा पहुंचेगा। पर यह चक्रवात अपने अनुमान के समय से काफी पहले सुबह ही ओडिसा पहुंचने वाला है। ओडिशा के मुख्य सचिव एपी पधी ने कहा क़ि चक्रवात फानी, शुक्रवार सुबह 9 बजे तक ओडिशा के धार्मिक नगरी पूरी के नज़दीक के तटीय इलाकों से टकराएगा। फानी तूफान का ओडिशा से ...

तेज बहादुर का नामांकन हुआ रद्द, चुनाव आयोग मोदी की कठपुतली। खुले आम हो रही लोकतंत्र की हत्या।

चुनाव आयोग ने वाराणसी से चुनाव लड़ रहे पूर्व बीएसएफ  जवान तेज बहादुर की उम्मीदवारी ख़ारिज कर दी है। इन्होने पहली बार 24 अप्रैल को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा। फिर 29 अप्रैल को सपा बसपा गठबंधन उम्मीदवार के रूप में दोबारा नामांकन भरा। नामांकन ख़ारिज किये जाने के बाद तेज बहादुर ने कहा की वे चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ  सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। तेज बहादुर ने बताया की उनका नामांकन बिना कोई उचित कारण बताए रद्द किया गया है। गैर क़ानूनी तरीके से उनका नामांकन  रद्द किया गया है और वो चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी नरेंद्र मोदी ने यहीं से परचा भरा है। 26 अप्रैल को प्रधान मंत्री मोदी ने वाराणसी से नामांकन भरा है। वाराणसी सीट से ही कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। तेज बहादुर के नामांकन भरने के बाद से ही वाराणसी की जनता से  उन्हें भारी मात्रा में जन समर्थन मिल र...

अगर बना रहे हैं मोबाइल खरीदने का मन तो यह हो सकता है आपके लिए फायदे का सौदा।

नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने पुराने मोबाइल से हो गए हैं बोर और चाहते हैं एक नया स्मार्ट फ़ोन खरीदना, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आज हम उन मोबाइल्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो की अपने कम कीमत और बेहतर फीचर्स की वजह से मार्केट में छाए हुए हैं। दोस्तों, आज हम अपने इस पोस्ट में आपकी पसंद और बजट के अनुरूप स्मार्ट फ़ोन बताने वाले हैं। मुझे यकीन है की आप इन मोबाइल्स को देखते ही पसंद कर लेंगे। 6000 से 8000 के बीच के प्राइस रेंज में भी आप बेहतर स्मार्ट फ़ोन के मालिक बन सकते हैं। 6000 से 8000 प्राइस रेंज पर बेहतर मोबाइल।  xiaomi  redmi 6A   xiaomi  redmi का एम् आई  6 ए मॉडल कम बजट के मोबाइल कस्टमर्स को काफी लुभा रहा है। इंडिया में लोग एक ही सेट से काफी जल्दी ऊब जाते हैं। बहोत से ग्राहक बेहतर बजट होने के बावजूद कम बजट का मोबाइल रखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे कस्टमर्स के लिए रेडमी 6 ए एक बेहतर चॉइस हो सकता है। इसमें 5.45 इंच hd डिस्प्ले,  2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस...

एक्टर से पहले मॉडल थीं अनुष्का शर्मा, उनके फैन्स अभी भी हैं इन बातों से अनजान।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड करियर अभी बहोत ही छोटा है। इतने कम समय में अनुष्का ने बॉलीवुड में अपना जो मुकाम बनाया है वह काबिले तारीफ है। बॉलीवुड में इतने कम वक़्त में कामयाबी की बुलंदी को छू पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आज एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर अनुष्का शर्मा को हर कोई जानता है, पर एक साधारण मॉडल से वो कैसे बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्री बनी इससे अभी भी काफी लोग अनजान हैं। तो आइए आज हम अनुष्का शर्मा के जीवन की इन्ही छुपे हुए पहलुओं पर चर्चा करते हैं।  अनुष्का शर्मा का परिचय।  अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था।  अनुष्का को मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिलने का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। अनुष्का को मॉडलिंग के लिए कोई खास संघर्ष नहीं करना पड़ा। अनुष्का जब बेंगलुरु के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं, तभी मशहूर फैशन डिज़ाइनर वेंडर रॉडिक्स की नज़र उनपर पड़ी। रॉडिक्स को अनुष्का पहली ही नज़र में एक मॉडल के रूप में जंच गई। पहली ही नज़र में रॉडिक्स ने अनुष्का को लक्मे फैशन वीक में रैंप वाक करने का ऑफर दे दि...

द कपिल शर्मा शो पर भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने खूब की मस्ती।

नमस्कार दोस्तों, सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो "द कपिल शर्मा शो" पर रविवार का दिन महिला खिलाड़ीयों के नाम रहा। महिला क्रिकेट टीम के तीन खास खिलाड़ी इस शो का हिस्सा बने। कप्तान मिताली राज, झूलन गोस्वामी और वेद कृष्णामूर्ति ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ अपना खेल अनुभव साझा किया। क्या हर वक़्त अग्रेसिव रहती हैं कप्तान मिताली राज ? कपिल शर्मा शो के मेहमान बने भारतीय महिला खिलाड़ियों से कपिल ने काफी रोचक सवाल पूछे। कपिल शर्मा ने कप्तान मिताली राज से पूछा की क्या वे वाकई काफी अग्रेसिव हैं या फिर खेल का हिस्सा है ?  कपिल के इस सवाल पर मिताली राज ने बताया की अग्रेसिव होना खेल की डिमांड होती है। बिना अग्रेसिव हुए बेहतर खेल प्रदर्शन कर पाना मुश्किल होता है। मिताली ने कहा की यदि खेल के दौरान हम आक्रामक दिखें तो यह  जरुरी नहीं की हम वास्तव में वैसे हैं।  कपिल शर्मा ने इस शो में तीनों खिलाड़ियों के क्रिकेट रिकार्ड्स का भी जिक्र किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के इन रिकार्ड्स से उनके बहोत से फैंस अभी भी अनजान हैं। तो आइए उनके क्रिकेट रिकार्ड्स पर एक नज़र डा...

तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मूनमून सेन का आसनसोल हिंसा पर चौकाने वाला बयान।

नमस्कार दोस्तों, 2019 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। मतदान के दौरान आसनसोल में मतदाताओं को हिंसा का सामना करना पड़ा। आसनसोल में हुए इस हिंसा को लोकतंत्र पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। वहीँ आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मूनमून सेन ने इस घटना को लेकर काफी चौकाने वाला बयांन दिया है। मूनमून सेन से इस घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की क्योंकि उन्हें बेड टी देर से मिली इस वजह से वे सही समय में सो कर नहीं उठ पाई इसलिए उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता। मूनमून सेन  ने इस घटना के बारे में कहा की क्योंकि वे देर से सोकर उठी इस वजह से उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता। मूनमून सेन के इस बयान ने सभी को चौका दिया। 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आसनसोल में आयोजित चौथे चरण का मतदान हिंसा की चपेट में आ गया। आसनसोल से केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी बाबुल सुप्रियो पर हमला कर उनकी कर का शीशा तोड़ दिया गया। माहौल बिगड़ते देख बाबुल सुप्रियो के सुरक्षा कर्मी उन्हें हिंसा वाली जगह से दूर ले गए। बाबुल सुप्रियो ने टीएम...

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान को भारत छोड़ने आई महिला की सच्चाई आपको हैरान कर देगी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए हमारे एयरफोर्स ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर वहां एयर स्ट्राइक किया और जैश ए मोहम्मद के सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में भारतीय वायु सेना ने काफी संख्या में बड़े आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की संख्या 250 से भी अधिक बताई  जा रही है। भारत द्वारा किये गए इस एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने आतंकियों के मौत का बदला लेने की मंशा से अपनी एयरफोर्स के 20 ऍफ़ 16 विमानों को  भारत की सीमा पर हमला करके हमारे आर्मी कैम्पों को तबाह करने के इरादे से भेज दिया। बॉर्डर पर गस्त लगा रहे भारत के वायु सेना के विमानों ने पाकिस्तानी विमानों को देखते ही खदेड़ दिया। पाकिस्तान के विमान हमारा कुछ नुक्सान पहुँचाने से पहले ही भारतीय विमानों की नज़र पर आ गये और उन्हें हमारे विमानों ने वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी ऍफ़ 16 विमानों के साथ हुए इस मुठभेड़ में हमारा एक जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान  पाकिस्तान की सीमा में घुस गया।  दुश्मन का एक ऍफ़ 16 विमान मार...

पुलवामा में आतंकवाद की भेंट चढ़े CRPF के 44 शहीद जवानों को देश वासियों की श्रद्धांजलि।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों,  14 फरवरी को जब देश का हर नौजवान वैलेंटाइन डे मना रहा था तभी धरती की ज़न्नत से एक ऐसी खौफनाक खबर आयी जिसने माँ भारती  के कलेजे को छलनी कर दिया और हर भारतवासी के आँखों को आंसुओं से भर दिया। दोपहर के करीब तीन बजे जब CRPF बटालियन के जवानों की शिफ्टिंग चल रही थी और जवानों से भरे बसों का काफिला शिफ्टिंग के लिए रवाना हुआ तभी अचानक 300 किलो I.E.D विष्फोटक से भरा स्कार्पिओ जो की पहले डिवाडर के साइड पर बंद खड़ा था वह जवानों से भरे एक बस से जा भिड़ा। देखते ही देखते 44 जवान शहीद हो गए।  पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले को आत्मघाती हमला बताते हुए इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। इस आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले और छुपकर पीठपीछे वॉर करने वाले उस बुज़दिल आतंकवादी का नाम आदिल अहमद डार बताया गया है। इस हमले से सभी 130 करोड़ भारतवासी आहात हैं और केंद्र सरकार से इस हमले के असली गुनहगारों और षड्यंत्रकारियों को जल्द से जल्द पकड़ कर मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान में छिपकर भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले स...

पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की सत्यता को लेकर भारत में मच गया है राजनैतिक विवाद।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पूरा देश पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रहा है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फ़रवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पकिस्तान के एयर फाॅर्स ने जब इस स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से हमारे सिमा में घुसने की कोशिश की तो हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान ने उन्हें वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त अभिनन्दन का विमान भी पाकिस्तान के भीतर ही नष्ट हो गया पर हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने अपना हौसला नहीं खोया और दुश्मन की आँख से आँख मिलकर 55 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बात भारत लौट आया।  भारत के कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान मज़बूर हो गया और अभिनन्दन को रिहा कर दिया गया। ये हैं बॉलीवुड की वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने बदनाम होकर नाम कमाया ह...

मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन जैश ए मोहम्मद का मुखिया आतंकी मसूद अज़हर।

नमस्कार दोस्तों,  दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि 14 फ़रवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में देश ने अपने 44 जवानों को खो दिया था। इस आत्मघाती आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी खुद जैश ए मोहम्मद ने ली थी। जैश ए मोहम्मद का मुखिया आतंकवादी मशूद अजहर भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है और हमारे इस दुश्मन को पाकिस्तानी आर्मी और गवर्नमेंट का संरक्षण प्राप्त है या सीधे शब्दों में कहें तो क्योंकि पाकिस्तान की फौज में भारत से सीधे युद्ध करने की  ताकत नहीं है। यही वजह है की वह सेना के साथ युद्ध करने से बेहतर आतंकवादियों की मदद से भारत के सैनिकों और आम जनता पर नामर्दों की तरह पीठ पीछे वॉर करना ज्यादा सुरक्षित समझता है।  आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद की स्थापना आतंकी मसूद अज़हर ने किया था और इस संगठन के अनेकों टेरर कैम्प पाकिस्तान एवं पाकिस्तान अधिकृत काश्मीर के कई हिस्से में मौजूद हैं। मसूद अज़हर इन टेरर कैम्पों को मदरसों के नाम से चलाता था और इन कैम्पों में कम उम्र के युवाओं को जेहाद के नाम पर भड़काकर उन्हें आतंकी बनने की ट्रेनिंग देता था। मशूद अजहर ने जैश ...

दुनिया में मात्र पाकिस्तान ही एक मात्र ऐसा देश।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की अभी भारत और पाकिस्तान का रिस्ता काफी तनावपूर्ण है। भारत में पल रहे आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के द्वारा भारत के सीआरपीएफ जवानों पर 14 फ़रवरी को किये गए आत्मघाती हमले की वजह से भारत ने अपना 44 सीआरपीएफ जवानों को खो दिया। भारत के बटवारे के बाद से ही जबसे पाकिस्तान एक नया मुल्क बना है तब से लेकर आज तक पाकिस्तान भारत पर इस तरह के आतंकी हमले करता रहता है। आमने सामने की लड़ाई में बार बार मिली शिकस्त के बाद जब पकिस्तान में आमने सामने का युद्ध करने की हिम्मत नहीं बची तो पाकिस्तान ने बुज़दिली का रास्ता याने की आतंकवाद का रास्ता अपनाया। कभी यह हमारे संसद भवन पर हमला करता है तो कभी ट्रेन या विमानों पर। पाकिस्तान एक स्लामिक देश कम और आतंकिस्तान के रूप में ज्यादा प्रशिद्ध हो चूका है और शायद पाकिस्तान को अपनी यह पहचान ज्यादा पसंद है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से उससे होने वाले विनाश से सबक सिखने के बाद जहां एक और दुनिया के सारे देश शांति प्रिय वातावरण बनाकर आपस में मिलजुलकर रह रहे हैं,  युद्ध के बजाये एक साथ मिलकर क्रन्तिकारी ढंग...

बॉलीवुड सैड न्यूज़ : ऐस ऑफ़ स्पेस कंटेस्टेंट डेनिश ज़ेहेन की कार दुर्घटना में हुई मौत।

नमस्कार दोस्तों, एम् टीवी पर प्रसारित होनेवाला,  विकाश गुप्ता कृत रियलिटी शो ऐस ऑफ़ स्पेस ( ace of space ) के हाल ही में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट दानिश जेहन की आज सुबह एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दानिश जेहन एक लोकप्रिय यूटूबेर और ब्लॉगर थे। आपको बता दें की दानिश जेहन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते थे और बहोत लोकप्रिय थे। आप उनकी लोकप्रियता का अनज़ा इसी बात से लगा सकते है की  उनके इंस्टाग्राम पर 891k फोल्लोवेर्स थे।  दानिश के मौत की यह खबर उनके फैंस के लिए तो दुखद है ही साथ ही ऐस ऑफ़ स्पेस के होस्ट विकाश गुप्ता को भी इस खबर ने हिला कर रख दिया है। इस खबर के मिले ही विकाश गुप्ता ( vikash gupta  ) ने दिल को भावुक कर देने वाला संदेश लिखा है। विकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर दानिश का एक तस्वीर पोस्ट किया है जिसके कैप्शन पर लिखा है, 'दानिश तू हमेसा जहन में रहेगा। मैं बाकी के हाउस गेस्ट्स से यह कैसे कहूं कि अब तुम नहीं लौट रहे। तुम ऐस ऑफ़ स्पेस के कलर्ड हेयर किंग #coolestbdboi हो। जब मैंने तुम्हे पड़े हुए देखा तो तुम बच्चे की तरह दि...

कमरे में साथी एंकर, खाली शराब की बोतलें और न्यूज़ एंकर की संदिग्ध मौत। जानिये पूरी खबर।

नमस्कार दोस्तों, निजी टीवी न्यूज़ एंकर राधिका कौशिक की रहश्यमयी मौत के मामले में अभी बहुत से छुपे हुए परतों का खुलना बाकी है। अभी इस मामले में बहोत से ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब ढूंढा  जाना बाकी है। अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है की आखिर गुरुवार की रात को उस फ्लैट में क्या हुआ था। करीबियों से की गई सुरुवाती पूछताछ में अभी सिर्फ इतना ही ज्ञात हो पाया है की वहां राधिका अपने  साथी एंकर राहुल के साथ थी। घटना वाली फ्लैट से मिले चार खाली शराब की बोतलें और बियर के चार खाली कैन ने इस मामले को और उलझा कर रख दिया है। सोचने वाली बात यह है कि जब राधिका अपने साथी एंकर के साथ थी तो फिर आधी रात को ऐसा क्या हुआ कि राधिका छत की मंज़िल  गिर गई या फिर गिरा दी गई। राधिका के साथी एंकर जो की घटना की रात राधिका के साथ थे, उसने पूछताछ  के दौरान बताया कि राधिका ने बहोत अधिक शराब पी ली थी जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया और छत से नीचे गिर गई। पर राधिका के पिता ब्रजेश कौशिक का कहना है कि राधिका कभी शराब नहीं पीती थी। राधिका के पिता ने इस पुरे मामले को हत्या...