Skip to main content

कमरे में साथी एंकर, खाली शराब की बोतलें और न्यूज़ एंकर की संदिग्ध मौत। जानिये पूरी खबर।




radhika kaushik


नमस्कार दोस्तों,

निजी टीवी न्यूज़ एंकर राधिका कौशिक की रहश्यमयी मौत के मामले में अभी बहुत से छुपे हुए परतों का खुलना बाकी है। अभी इस मामले में बहोत से ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब ढूंढा  जाना बाकी है। अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है की आखिर गुरुवार की रात को उस फ्लैट में क्या हुआ था। करीबियों से की गई सुरुवाती पूछताछ में अभी सिर्फ इतना ही ज्ञात हो पाया है की वहां राधिका अपने  साथी एंकर राहुल के साथ थी। घटना वाली फ्लैट से मिले चार खाली शराब की बोतलें और बियर के चार खाली कैन ने इस मामले को और उलझा कर रख दिया है। सोचने वाली बात यह है कि जब राधिका अपने साथी एंकर के साथ थी तो फिर आधी रात को ऐसा क्या हुआ कि राधिका छत की मंज़िल  गिर गई या फिर गिरा दी गई।


Image result for radhika kaushik news


राधिका के साथी एंकर जो की घटना की रात राधिका के साथ थे, उसने पूछताछ  के दौरान बताया कि राधिका ने बहोत अधिक शराब पी ली थी जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया और छत से नीचे गिर गई। पर राधिका के पिता ब्रजेश कौशिक का कहना है कि राधिका कभी शराब नहीं पीती थी। राधिका के पिता ने इस पुरे मामले को हत्या बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। ब्रजेश जयपुर के एक स्कूल में संगीत के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया की बेटी से आखरी बार रात 11 बजे बात हुई थी और उस वक़्त राधिका बहोत खुश थी।





आखिर क्या करने आया था राहुल?




इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम अब इस बात को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है की आखिर इतनी रात को राहुल राधिका के कमरे में क्या करने आया था। राहुल का कहना है की राधिका ने रात में उसे कई बार फ़ोन करके बुलाया। साथ ही शराब लाने के लिए भी राधिका ने ही कहा था। राहुल के मुताबिक राधिका काफी टेंशन में थी और दोनों ने शराब पी। राधिका ने बहोत शराब पी ली थी इसलिए उसने सुबह तक राधिका के साथ रुकने का फैसला किया। सुबह पांच बजे राधिका की रूम मेट आफिस से वापिस आ जाती लेकिन तब तक यह हादसा हो गया।


Image result for radhika kaushik news

राहुल के बदलते बयांन से उस पर गहरा रहा शक। 

एस एच ओ गिरिजाशंगार त्रिपाठी का कहना है कि राहुल ने कई बार अपना बयान बदला है। उसके बदलते बयान ने इस मामले में उसके लिप्त होने की आशंका को गहरा दिया है। राहुल ने सबसे पहले अपने बयान में कहा था की घटना के वक़्त वह बाथरूम में टंकी बंद करने गया था। बाद में अपनी बात बदलते हुए उसने कहा की राधिका को रेलिंग पर बैठा देखा था। इसी प्रकार और भी कई बाते हैं जो उसकी कही हुई बातों में विरोधाभास पैदा  करती है। 


राधिका के पिता ने इस मामले को हत्या बताया। 

राधिका के पिता ब्रजेश कौशिक ने राधिका की मौत को हादसा मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने इसे हत्या बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ब्रजेश कौशिक का कहना है की इस मामले में राहुल के साथ कुछ और लोग भी लिप्त हो सकते  हैं। उन्होंने यह भी बताया की राधिका के ऑफिस के कुछ सहकर्मी  राधिका से ईर्ष्या भाव रखते थे।


राधिका के पिता का कहना था की राधिका हमेशा से ही एक होनहार और प्रतिभावान लड़की रही है। उसे अच्छी कवितायेँ लिखने का शौक था। राधिका किताबें भी लिख रही थी। अबसे तीन साल पहले ही राधिका ने हैदराबाद के एक न्यूज़ चैनल को ज्वाइन किया। घटना के रात भी राधिका रात 10 बजे की न्यूज़ बुलेटिन पढ़ कर घर लौटी थी।

Image result for radhika kaushik news

इस मामले की जांच कर रहे एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया की  इस घटना की जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी कुछ बातें साफ़ हो सकती है। फ़िलहाल, राधिका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज़ कर ली है।

दोस्तों देश और दुनिया की हर बड़ी खबर अपने मोबाइल पर पाने के लिए  इस न्यूज़ को फॉलो / सब्सक्राइब करना न भूलें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...