Skip to main content

ये हैं बॉलीवुड के 6 सबसे खूबसूरत एक्टर्स नंबर 1. हैं सबसे खूबसूरत।

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों जब भी खूबसूरती की बात चलती है तो हमारे दिमाग उन खूबसूरत फूलों और खूबसूरत लड़कियों की छबी अपने आप उभरने लगती हैं जिन्हे हम सबसे ज्यादा पसंद या प्यार करते हैं। पर यह गलत धारणा है की केवल लड़कियां ही खूबसूरत हो सकती हैं लड़के नहीं। यह बात और है की लड़कों को सुन्दर नहीं बल्कि हैंडसम कहा जाता है पर है यह भी खूबसूरती का ही पर्याय। अक्सर हम आज तक जितने भी न्यूज़ या आर्टिकल पढ़ते हैं उनमे केवल खूबसूरत लड़कियों या एक्ट्रेस की ही बात की जाती है। पर आज मैं आपसे बॉलीवुड के उन एक्टर्स की चर्चा करने वाला हूँ जिन्हे आप लड़कों में सबसे खूबसूरत या सबसे हैंडसम कह सकते हैं। इन्हे देख कर आपके मन में भी एक बार जरूर यह ख्याल आएगा की काश आपकी पर्सनालिटी भी ऐसी होती और यदि आप लड़की हैं तो इन्हे देखकर आप अब तक इनकी पर्सनालिटी की दीवानी हो चुकी होंगी।

6 . धर्मेंद्र।

Image result for dharmendra image

दोस्तों हालांकि धर्मेंद्र की उम्र अब 80 के करीब है पर अपने जवानी के दिनों में लड़कियां इनकी दीवानी हुआ करती थी। अपने दौर के सबसे खूबसूरत अर्थात हैंडसम अभिनेता में से एक थे धर्मेंद्र। यूँ तो कई अभिनेत्रियां धर्मेंद्र की दीवानी थी और उनसे शादी करना चाहती थी पर यह धर्मेंद्र की पर्सनालिटी का ही जादू था की बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी खुद को धर्मेंद्र के प्यार में गिरफ्तार होने से नहीं रोक पायीं।

5 . विश्वजीत।

Related image


विश्वजीत बांग्ला एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता है। दिखने एकदम सरल व्यक्तित्व के थे विश्वजीत पर उस दौर की तमाम महिला दर्शक उनके फिल्म से ज्यादा उनके पर्सनालिटी और खूबसूरती की दीवानी थी। उन्होंने 70  की कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है।

4 . जॉय मुख़र्जी।

Related image

बांग्ला एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता जॉय मुखर्जी  ने मुख्यतः रोमांटिक फ़िल्में ही की हैं। जॉय मुखर्जी का चॉकलेटी फेस और उनका शारीरिक फिटनेस 70 की दशक के दर्शकों को काफी पसंद आता था।

3  . राज बब्बर।

Image result for actor raj babbar wallpaper

अभिनेता राज बब्बर ने नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही किरदार काफी संजीदगी के साथ निभाया है। उनकी फिल्मों के अनेको रोमांटिक गाने आज भी सुपरहिट हैं और नौजवान प्रेमी जोड़ों को  खूब पसंद आता है।  साल 80 - 90 के समय राजबब्बर के अभिनय को काफी पसंद किया जाता था। महिला दर्शक उनकी खूबसूरती को काफी पसंद किया करते थे।


अब हम बात करेंगे उन दो कलाकारों के बारे में जिनकी खूबसूरती लाजवाब है या यूँ कहें की उनकी खूबसूरती के मुकाबले दूसरा कोई हुआ ही नहीं।

2 . देवानंद।


Related image

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर के नाम से जाने -जाने वाले अभिनेता देवानंद अपने खूबसूरती के लिए महिला दर्शकों एवं अभिनेत्रियों के बीच हमेसा ही मशहूर रहे। भले ही आज देवानंद साहब हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी रोमांच और रोमांस से भरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह उनकी बायोग्राफी में दर्ज़ है। उनके दौर की महिला दर्शक एवं अभिनेत्रियां उनकी इतनी दीवानी थी की कई महिलाओं ने उनके लिए अपने हाथ की नब्ज़ तक काट ली थीं। ब्लैक कोट देवानंद साहब को काफी पसंद था पर देवानंद साहब को ब्लैक कोट में देख कर महिलाओं की दीवानगी पागलपन की हद तक बढ़ जाती थीं। यही वजह है की देवानंद साहब को सार्वजनिक स्थानों या किसी भी समारोह में ब्लैक कोट पहनकर जाने में पाबंदी लगा दी गई थी।

1 . ऋतिक रोशन.

Related image

बाईट जमाने के तमाम एक्टर्स के बारे में बताने के बाद इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम मैंने इसलिए शामिल किया है क्योंकि अभी के दौर में ऋतिक रोशन जैसी खूबसूरत पर्सनालिटी किसी की नहीं। भले ही ऋतिक रोशन की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाल न कर पाती हों पर बॉलीवुड में यदि एक्टर्स की खूबसूरती और पर्सनालिटी का मुकाबला कराया जाए तो ऋतिक जैसा दूसरा कोई और नही।


यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें फॉलो / सब्सक्राइब करना न भूलें और अपना कीमती राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

sapna chaudhary new viral video. private video at shooting time

entertainment, world, environment, politics, scienc, sports, national, gadgets, health

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...