यह दुनिया रीत है की कोई भी असफलता की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता पर सफलता के कई दावेदार होते हैं। इस साल सबको चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने वाली फिल्मों में स्त्री फिल्म सबसे अव्वल रही । राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का अंत देखकर फिल्मों के शौकीनों को पूरा यकींन हो चला है कि सीक्वल बनेगा। अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म की समीक्षाओं तक में इस फिल्म के सीक्वल बनने की बात लिख दी गई थी परंतु इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं कि अभी तक सीक्वल की घोषणा नहीं हुई। गॉसिप गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो फिल्म की सफलता के श्रेय पर इसके निर्माताओं में आपसी तनाव की स्थिति पनप रही है। स्त्री फिल्म का निर्माण राज और डीके की जोड़ी और दिनेश विजन ने किया था परंतु फिल्म की सफलता का सारा श्रेय पूरी तरह से विजन के नाम लिख दी गई। यह बात राज-डीके को अखर रही है। उन्हें लग रहा है कि फिल्म में उनके निर्माता होने का प्रचार सही ढंग से नहीं किया गया। स्त्री के लेखक भी राज-डीके थे। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था।...