Skip to main content

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में आज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के ताजा स्कोर व लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहिए।

India vs Australia 1st T20 LIVEनमस्कार  दोस्तों,

टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गाबा मैदान में खेला जा रहा है। इस खेल के साथ ही आज भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज भी हो  गया है।  विराट कोहली के मार्गदर्शन के साथ आज भारतीय क्रिकेट टीम, एक नया इतिहास रचने के इरादे से  गाबा मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया अगर आज पहले टी-20  मैच में अपनी जीत दर्ज़ कराने में कामयाब हो जाती है तो यह आस्ट्रेलिया के जमीन पर भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार पांचवी जीत होगी।  जो की इससे पहले कोई अन्य देश की टीम ऐसा नहीं कर पाई. भारत ने इससे पहले 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज का अंतिम मैच जबकि 2015 -16  के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-२० सीरीज के तीनो मैच जीते थे. इन पुराने आंकड़ों को देखते हुए विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम का हौसला काफी बुलंद नज़र आ रहा है।  इसके विपरीत आस्ट्रेलिया की टीम को हाल ही में दक्षिण आफ्रिका के खिलाफ खेले गए मैच में काफी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।  जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच काफी चिंतित नज़र आ रहे हैं।  

इस मैच के ताज़ा अपडेट के मुताबिक भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।  मंगलवार को जारी बारह सदस्यीय टीम में यजुवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। वहीँ ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण आफ्रिका के खिलाफ खेले एक मात्र टी-20 मैच  की टीम में बदलाव किया है। 
टॉस हारने के  बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनर के रूप में कप्तान आरोन  फिंच  और डी आर्कि शार्ट, मैदान पर उतरे। खबर लिखे जाने  तक ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं।  मैक्सवेल 23 गेंद में 46* रन और मार्क स्टाइनिस 18 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
दोनों खिलाडियों के बीच चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 78* रनों की साझेदारी हो गई है। ऑस्ट्रेलिआ ने 7.3 ओवर में अपने 50 रन पुरे किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने 12. 5 ओवर में अपने 100 रन के आंकड़े को पार किया। मौसम में आई खराबी के चलते हो रही बारिश ने खेल में विराम लगा दिया है।  इसी गाबा मैदान पर दक्षिण आफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच को भी बारिश के ही कारण 10-10 ओवर का कर दिया गया था. 

मैक्सवेल ने छुड़ाए कुणाल के छक्के 

ग्लैन मैक्सवेल ने कुणाल पंड्या के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े ।  उन्होंने 14 वे ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर कुणाल की गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुँचा  दिया। इस ओवर में उन्होंने 23 रन बनाये. इस दौरान उन्होंने स्टेनिस के साथ 22 गेंदों में ५० रन की साझेदारी भी चौथे विकेट के लिए पूरी की।

कुलदीप ने कंगारुओं को दिए दोहरे झटके।  

कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे कप्तान आरोन फिंच और क्रिस लीन  का शिकार किया। पहले तो उन्होंने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर खलील के हाथों फिंच को लपकवाया और फिर ग्यारहवें ओवर की पहली गेंद पर क्रिसलिन को पवेलियन पंहुचा दिया. लीन कुलदीप को फॉलो थ्रो पर कैच दे बैठे। उन्होंने उन्नीस गेंद पर सैतीस रन बनाये। 

खलील के एक ओवर में जड़े तीन छक्के

आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले क्रिसलिन ने पारी के आठवें ओवर में खलील अहमद के एक ओवर में तीन छक्के जडे। उन्होंने इस ओवर में कुल इक्कीस रन बनाये। 

खलील ने दिलाई पहली सफलता. 

 पहली बार ऑस्ट्रेलिया  दौरे पर गए युवा गेंदबाज खलील अहमद ने भारत को अपनी पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई। आर्की शार्ट छक्का मारने के प्रयास में कुलदीप के हाथों लपके गए।  उन्होंने केवल ७ रन ही बनाये। पहले विकेट के लिए उन्होंने कप्तान फिंच के साथ 25 गेंद में 24 रन की साझेदारी की। अगर बुमराह की गेंद पर कवर पर विराट कोहली ने ऐरोन फिंच का कैच न छोड़ा होता तो यह साझेदारी पहले ही टूट जाती। 


 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...