Skip to main content

महिला एवं पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 : ऑस्ट्रेलिया करेगा मेजबानी।

नमस्कार दोस्तों,

2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप इस बार बहोत ही ख़ास है क्योंकि महिला क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप और पुरुष क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप इस बार एक साथ होने जा रहा है। साल 2020 में होने वाले इन दोनों वर्ल्ड कप की मेज़बानी ऑस्ट्रेलिया ही करने वाली है। पुरुष टी-20 वर्ल्डकप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ पर्थ स्टेडियम में 24 अक्टूबर 2020 को होगा। वहीँ महिला क्रिकेट टी-20 में भारतीय टीम का सामना मौजूदा विजेता एवं मेज़बान टीम ऑस्ट्रेलिया से 21 फरवरी 2020 को सिडनी के स्पाटलेस स्टेडियम में होगा।

आईसीसी ने मंगलवार को अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंट के आयोजकों के नाम की घोषणा की। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मामला है जब कोई एक ही देश एक ही वर्ष में महिला एवं पुरुष क्रिकेट वर्ल्डकप की मेज़बानी करने जा रहा है। महिला टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन 21 फरवरी 2020 से प्रारम्भ होकर 8 मार्च को समाप्त होगा। 8 मार्च का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन को पुरे  विश्व में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ग्रुप ए के मौजूदा विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड श्रीलंका और क्वालीफ़ायर-1 से कदम रखने वाली टीम के साथ शामिल किया गया है। दूसरी तरफ ग्रुप बी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और क्वालीफ़ायर-2 से कदम रखने वाली टीमें शामिल की गई है। इन सबके अलावा इस वर्ल्ड कप की एक और खास बात यह है की महिला वर्ल्डकप के दोनों सेमीफाइनल मैच एक ही दिन याने की पांच मार्च को एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

पुरुष टी-20  वर्ल्ड कप का आयोजन भी साल 2020 को ऑस्ट्रेलिया में ही किया जाएगा जिसकी सुरुवात 18 अक्टूबर 2020 से होगा और 15 नवंबर को इस टूर्नामेंट का अंतिम मैच खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया को इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और दो अन्य क्वालीफ़ायर टीमों के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है।

इस टूर्नामेंट के ग्रुप -1 में पकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड के अलावा दो अन्य क्वालीफ़ायर टीमें होंगी।

दोस्तों खेल से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए इस न्यूज़ को फॉलो ज़रूर करें. धन्यवाद्। 



Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...