नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी ख़ास है। आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( mahendra singh dhoni ) ने काफी लम्बे इंतज़ार के बाद अपने वनडे क्रिकेट में 10000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की पहचान भारतीय क्रिकेट टीम ( indian cricket team ) केवल एक पूर्व कप्तान के रूप में ही नहीं बल्कि एक एक बेहतर विकेटकीपर के रूप में और एक दमदार बल्लेबाज़ के रूप में अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों फैंस को इस खास पल का काफी समय से बड़ी बेशब्री से इंतज़ार था। धोनी को यह रिकॉर्ड बनाने और मुकाम हासिल करने के लिए 2 महीने का वक़्त लग गया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में 10000 रन (10000 odi runs ) पुरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे वनडे क्रिकेट मैच के दौरान केवल एक रन बनाते ही धोनी का नाम वनडे क्रिकेट के दसहजारी खिलाडियों की लिस्ट में शामिल हो गया। धोनी इससे पहले वनडे क्रिकेट में 9999 रन बना चुके थे और केवल एक...