नमस्कार दोस्तों, दोस्तों आज 31 दिसम्बर है और हम में से लगभग हर इंसान इस वक़्त रात के 12 बजने का इंतज़ार कर रहा है। जैसे ही घडी की सुई 12 बजने का संकेत देगा वैसे ही पूरी दुनिया खुसी से झूम उठेगी सभी पटाखों और फुलझडीओं के साथ नए साल का इंतज़ार कर रहे होंगे। दोस्तों वक़्त कभी किसी के लिए नहीं ठहरता चाहे वक़्त आपके लिए अच्छा हो या बुरा पर इसका एक ही गुण है की यह कभी किसी के लिए ठहरता नहीं और किसी के लिए भी वक़्त हमेसा एक जैसा नहीं रहता। पल चाहे खुशी का हो या गम का पर वह बीत ही जाता है। 2018 भी सभी के लिए इसी तरह के कुछ कड़वे और मीठे अनुभव लेकर आया होगा। पर अब वक़्त आ चूका है इसे अलविदा कहने का। यदि आपको ऐसा लगता है की 2018 आपके लिए बहोत लकी रहा और आपको इस पुरे साल ख़ुशी और तरक्की हासिल हुई है तो 2018 को आप धन्यवाद् कहते हुए खुशी खुशी अलविदा कीजिये और मन में यह विश्वास जगाइए की 2019 आपके लिए इससे भी बेहतर साबित होने वाला है। पर यदि आपको ऐसा लगता है की 2018 आपके लिए कुछ ख़ास नही रहा और आपको केवल निराशा ही हाथ लगी है तो भी आप 2018 को दोगुने ख़ुशी के साथ अलविदा की...