नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बीते जमाने के मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर की शाम 6 बजे मृत्यु हो गई। वे 81 वर्ष के थे और काफी लम्बे समय से बिमारी से जूझ रहे थे। कादर खान के मौत के बाद सभी बड़े छोटे कलाकारों ने उनके मौत पर शोक व्यक्त किया। किसी ने ट्वीट कर तो किसी ने मीडिया के माध्यम से अपना दुःख व्यक्त किया। कादर खान के निधन के बाद उनके बेटों को फिल्म जगत के कई बड़े हस्तिओं ने कनाडा में एक फोन तक नहीं किया। बॉलीवुड के एक दिग्गज हस्ती की मौत पर अन्य कलाकारों की ऐसी संवेदनहीनता से उनके बेटे काफी आहत हैं। कादर खान के बेटे सरफ़राज़ ने कहा " मेरे पिता फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों को काफी करीब से जानते थे और अपने जीवन एवं हुनर का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने बॉलीवुड को दिया। वे बच्चन साहब को सबसे ज्यादा प्यार करते थे। जब भी मैं अपने पिता से पूछता था की वे फिल्म जगत से किस शख़्स को सबसे ज्यादा याद करते हैं तो वे तुरंत बच्चन साहब का नाम लेते थे। ये प्यार दोनों की तरफ से था। मैं बच्चन साहब को बताना चाहता हूँ की मेरे पिता आखरी वक़्त तक उन्हें याद करते थे...