नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की हिंदी नववर्ष की पहली नवरात्रि अर्थात चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है जिसे हम महा अष्ठमी भी कहते हैं। आज के दिन माता के उपासक हवन पूजन एवं नौ कन्या भोजन कराते हैं। दोस्तों आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के साथ साथ प्रभु राम जी का अवतरण दिवस अर्थात राम नवमी भी है। अयोध्या को प्रभु श्री राम की जन्म भूमि माना जाता है। आज अष्ठमी भी होने की वजह से अयोध्या में आज और कल दो दिन राम नवमी ( ram navami ) मनाने का फैसला लिया गया है। हिन्दू धर्म में राम नवमी को अत्यंत ही शुभ एवं कल्याणकारी दिवस माना जाता है। आज के दिन को विवाह के लिए अति शुभ मुहूर्त माना जाता है। हिन्दू धर्म के कई जोड़ों का आज से विवाह कार्यक्रम भी प्रारम्भ हो रहा है। 13 अप्रैल याने की आज केवल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक ही अष्ठमी है इसके बाद नवमी की तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। यही वजह की अष्ठमी के लिए इतना कम समय पर्याप्त न होने की वजह से अयोध्या वासियों ने 13 व 14 दोनों ही दिन राम नवमी मनाने की घोषणा की है। अयोध्...