Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Health

बॉलीवुड की ये पांच फ़िल्में रखती हैं मुर्दादिल इंसान को भी ज़िंदा करने की ताकत।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जीवन में आने वाली उतार-चढाव, हार-जीत, आशा-निराशा, कामयाबी और नाकामी ये सभी इंसान के जीवन का एक अहम् हिस्सा है। इनमे से कुछ भी हमेसा नहीं रहता। न तो खुशी हमेसा रहती है और न ही गम। हम जीवन के हम इम्तेहान में सफल हों जरुरी नहीं इसका दूसरा मतलब यह भी है की हमें हमेसा हार का ही सामना नहीं करना पड़ेगा और हम जीवन के कुछ इम्तेहानों में सफल भी होंगे। दोस्तों जीवन में कुछ मोड़ ऐसे भी आते हैं जब इंसान अपने जीवन के संघर्ष में लगातार मिल रही असफलताओं से मानसिक अवसाद म चला जाता है और कई बार तो अपना यह कीमती जीवन भी ख़त्म करने की गलती कर बैठता है। पर ऐसा करने वाला शख्स यह भूल जाता है की मनुष्य के जीवन में कोई भी उपलब्धि या नाकामी स्थिर नहीं रहने वाली। परिवर्तन ही समय का एकमात्र स्थाई भाव है। पर अपनी असफलताओं से मानसिक अवसाद झेल रहा व्यक्ति इस सत्य को समझ नहीं पाता और कुछ ऐसा कर बैठता है जिसे कभी भी सही नहीं कहा जा सकता। यदि जीवन में कभी भी इस तरह की निराशा जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो हमारी हिंदी सिनेमा जगत की इन पांच फिल्मों को एक बार जरूर देख लेना चाहिए। क्...

जानिए सूर्य की ऊर्जा का योग, आयुर्वेद और चिकित्सा में उपयोग।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, यह तो हम सभी जानते हैं की सूर्य का प्रकाश ही हमारी धरती और इस में मौजूद हर जीवन के लिए ऊर्जा का मुख्या श्रोत है। सूर्य का प्रकाश और इसकी ऊर्जा और तापमान से ही हमारे धरती पर एक निश्चित वायुमंडल का निर्माण होता है। धरती पर बदलते मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का सृजन भी सूर्य पर निर्भर करता है। अगर आसमान में चमकता सूर्य न होता तो इस धरती पर कोई जीवन ही नहीं होता। सूर्य न  केवल इस धरती पर जीवन उत्पत्ति का कारन है बल्कि इसमें पनपने वाली जीवन श्रृंखला के विकाश की जटिल प्रक्रिया का कारक भी है। सूर्य अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। इंसान जैसे जैसे  विकाश की सीढियाँ चढ़ता जा रहा है वैसे वैसे  दूसरी आकाश गंगा  और उनमे मौजूद ग्रहों एवं तारों को छूने की कोशिश में लगा हुआ है। पर सच तो यह है की विज्ञानं की इतनी तरक्की के बावजूद इंसान अपने ही  आकाश गंगा के ग्रहों एवं तारों को पूरी तरह से नहीं जान पाया है। धरती का सबसे निकट का तारा है सूर्य।  सूर्य ही पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति का कारण है और ऊर्जा का मूल श्रोत भी। पर आज तक हम अपन...

जानिये एचआईवी एड्स के कारण, लक्षण और बचने के उपाए।

नमस्कार दॉतों, जब यौन संचारित रोगों की बात आती है तो एचआईवी ऐड्स लोगों के दिमाग में सबसे पहले आता है। यह एक आम यौन संचारित रोग है जिसकी पूरी जानकारी अभी भी काफी कम लोगों को है। एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम यानी कि एड्स एक महामारी की तरह फैल रहा है,  दुनिया का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है जिसे इस बीमारी ने अपना शिकार ना बनाया हो।  बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में यह रोग चिंपांजीयों के जरिए मानव में फैला था। बड़े स्तर पर रिसर्च और अध्ययन होने के बाद भी इस घातक बीमारी का कोई स्पष्ट इलाज नहीं मिल पाया है। सचिन और विष्णु की शतक के दम पर केरल को मिली 125 रनों की बढ़त.  यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस पर बहुत शोध करने की जरूरत है, हालांकि अगर इसके बारे में आपको सही जानकारी हो तो इससे बचाव किया जा सकता है और खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के  2017 के आंकड़ों के अनुसार 36.9 मिलियन लोग ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस एचआईवी से ग्रस्त है। पूरे विश्व में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि इस बीमारी को ...

पथरी का आयुर्वेदिक इलाज़ , केवल २१ दिन में छू मंतर

नमस्कार दोस्तों , आजकल के इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हमारी बदलती जीवन शैली के साथ हमारे खान पान का तरीका भी बदल चूका है, जिसका परिणाम हमारी सेहत पर बहोत ही बुरा पड़ता है. पर हम चाह कर भी इससे बच नहीं सकते क्योंकि हमारी दिनचर्या इतनी फ़ास्ट हो गयी है की हमारे पास इतना भी समय नहीं की अपने सेहत के बारे में सोच सके और इसका ख्याल रख सकें. हमने जितनी ज्यादा तरक्की की है उतने नए नए बिमारिओं का भी आगमन इंसानो के शरीर में होते जा रहा है. अधिकतर बीमारियां ऐसी है जिनका एक मात्र इलाज़ ऑपरेशन ही होता है. और फिर हमें अपने शरीर के उस हिस्से को हमेशा हमेशा के लिए खोना पड़ता है. दोस्तों आज मैं ऐसे ही एक बेहद ही तकलीफ दायक बीमारी के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसका नाम है पथरी अर्थात स्टोन. पथरी की शिकायत अधिकतर किडनी या गॉलब्लेडर में होती है और जिसे भी पथरी की शिकायत होती है उसे शरीर के उस हिस्से में बहोत ही असहनीय दर्द महसूस होता है. साथ ही नित्य कर्म में भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. Third party image reference दोस्तों एलोपैथी में पथरी का एक ही इलाज़ है वो है ऑपरेशन . हलाकि कुछ द...

इस बेहतर दिनचर्या से आप बन सकते हैं सेहतमंद और ऊर्जावान

Third party image reference नमस्कार दोस्तों, अगर आपसे पूछा जाए कि इंसान के लिए दुनिया कि सबसे बड़ी खुसी क्या है, तो हो सकता है कि आप सभी के जवाब अलग अलग हों. पर सही मायने इस पूरी दुनिया के किसी भी इंसान के लिए उसकी सबसे बड़ी खुसी उसकी सेहत है. यदि आपकी सेहत चुस्त और दुरुस्त हो. आप ताकत और बुद्धि से संपन्न हो, तो दुनिया कि ऐसी कोई खुसी नहीं जिसे आप अपनी मेहनत से हासिल न कर सकें. जहाँ तक मै समझता हूँ आप सभी मेरी इस बात से जरूर सहमत होनेगे.  अंदाजा लगाइये कि आप दुनिया के सबसे रहिस इंसान के यहाँ जन्म लिए हो और दुनिया कि आधी से ज्यादा संपत्ति आप अकेले के नाम पर है. ऐसा कोई वस्तु नहीं जिसे आप खरीद नहीं सकते. आप भरे पुरे और खुशाल परिवार में जन्म लिए हो. तो क्या आप सच में बहोत भाग्यशाली हो और दुनिया के सबसे खुशहाल इंसान हो. सायद पहली नज़र में आपका जवाब हाँ हो. पर यदि मै कहूं इन सारी बातों के सच होने के बावजूद आप पैदायसी बिमार हो और आप बिना सहारे के अपना एक कदम तक नहीं बढ़ा सकते. तो अब सोचिये कि क्या सच में आप दुनिया के सबसे खुशाल इंसान है. आपका जवाब होगा बिलकुल नहीं.  ...