आइये जानते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बारे में. दोस्तों, आज आमिर खान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक पहचान और आदर्श बन चुके हैं। आमिर खान / Aamir Khan एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, टेलीविज़न हस्ती, सामाजिक कार्यकर्त्ता, चलचित्र लेखक और मानव प्रेमी है. या अगर हम ये कहें की आमिर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनि और एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में अपनी जगह बना चुके हैं तो यह गलत नहीं होगा। फिल्म जगत में अपने सफल करियर के बल पर उन्होंने खुद को हिंदी फिल्म जगत का सबसे मशहूर कलाकार बनाया. उनके करियर में उन्हें कई सारे पुरस्कारों से नवाज़ा गया है, जिसमे चार राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है. भारत सरकार की तरफ से उन्हें 2003 में पद्मश्री और 2010 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. अभिनेता आमिर खान का जन्म ताहिर हुसैन (फिल्म निर्माता) और गृहणी जीनत हुसैन के घर हुआ। आमिर खान अपने माता पिता की पहली संतान हैं।उनका जन्म मुंबई में 14 मार्च ...