Skip to main content

आज है सुरेश रैना का जन्म दिन, जानिये उनकी ये विशेषताएं।

Birthday: यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर थे सुरेश रैना, जानें 9 खास बातें




नमस्कार दोस्तों,



क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina)  ने आज 27 नवंबर को अपना 32वां जन्म दिन मनाया . जन्‍मदिन (Birthday) पर पूर्व/वर्तमान क्रिकेटरों और उनके फैंस ने सुरेश रैना को उनके जन्म दिन की बधाई दी. सुरेश रैना ने भारत के लिए अब तक 18 टेस्‍ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट क्रिकेट के मुकाबले रैना, शॉर्टर फॉर्मेट के  जबर्दस्‍त खिलाड़ी माने जाते है. कई मौकों पर रैना अपने तूफानी पारी के बदौलत भारतीय टीम को जीत दिला चुके हैं. सुरेश रैना की गिनती टीम इंडिया के सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डरों में की जाती थी. रैना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्‍लेबाज थे. रैना इस समय भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन उनके प्रशंसकों को उम्‍मीद है कि उनमें अभी भी क्रिकेट बाकी है और वे टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहेंगे. 

आइए जानते है सुरेश रैना  के व्यक्तित्व और उनके खेल जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें। 



1. सुरेश रैना (Suresh Raina)  का जन्‍म 27 नवंबर 1986 को मुरादनगर, गाजियाबाद में हुआ था. सुरेश रैना भारतीय सेना में रह चुके हैं.रैना का परिवार मूल रूप से जम्‍मू-कश्‍मीर का है.

2. रैना ने जुलाई, 2005 में दाम्‍बुला में श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेलकर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. अपना पहला टेस्‍ट मैच उन्‍होंने जुलाई, 2010 में श्रीलंका के खिलफ और पहला टी20 मैच दिसंबर 2006 में जोहान्सबर्ग में खेला था.

3. रैना के वनडे करियर का आगाज काफी निराशाजनक रहा था और अपनी पहली ही गेंद पर वे श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुरलीधरन की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हो गए थे पर वहीँ दूसरी ओर, उनका टेस्‍ट करियर का आगाज धमाकेदार रहा. अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में रैना ने शतक बनाया. श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्‍ट में उन्‍होंने 120 रन की जोरदार पारी खेली.


4. सुरेश रैना (Suresh Raina) क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्‍ट, वनडे और टी20I) में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्‍लेबाज रहे. उनके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

5. सुरेश रैना ने अब तक 18 टेस्‍ट में 26.48 के औसत से 768 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक भी शामिल हैं. अब तक खेले गए 226 वनडे मैचों में उन्‍होंने 5615 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 36 अर्धशतक हैं. रैना ने भारत के लिए अब तक 78 टी20 मैच खेले हैं और 29.18 के औसत से 1605 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं.

6. शॉर्टर फॉर्मेट में अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और जोरदार फील्डिंग से भी रैना टीम के लिए उपयोगी साबित होते रहे हैं. वनडे मैचों में वे 36 और टी20 मैचों में भारत के लिए 13 विकेट ले चुके हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में भी रैना के नाम पर केवल 13 विकेट ही दर्ज हैं.

7. पूर्व कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्‍व में जिस भारतीय टीम ने वर्ष 2011 में वर्ल्‍डकप जीता था,सुरेश रैना भी इस वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा थे.  इस टूर्नामेंट में रैना ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली थीं.


दोस्तों,  खेल और मनोरंजन से जुड़ी अन्य आजा खबर के लिए खबर तहलका को सब्सक्राइब करना न भूलें धन्यवाद्। 































Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...