Skip to main content

महिला टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर हरमनप्रीत ने कहा- कोच ने बदली अपनी मानसिकता

mahila cricket team india 2018




आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है. अपने ग्रुप में सभी लीग मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत को मिल रही इस शानदार सफलता का सारा श्रेय नए कोच रमेश पोवार को दते हुए कहा कि उनके आने से टीम की मानसिकता में काफी बदलाव आया है। 
वेस्टइंडीज में खेले जा रहे इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम शुक्रवार शाम (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह) सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. हरमनप्रीत का यह बयान तब आया है जब महिला टीम इंडिया ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए टी20 वर्ल्डकप में अपने चारों लीग मैच जीत कर सेमीफाइल में अपनी जगह बनाई है. 
पोवार को तुषार अरोठे की विवादास्पद हालात में रवाना किये जाने के बाद कोच बनाया गया था।  हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ नए कोच के आने से हमारी रणनीति बेहतर हुई है और लक्ष्य बड़े हुए हैं. सभी खिलाडियों का आत्मविश्वास भी बढा है. मैं अपने कोच रमेश पोवार को इसका श्रेय देना चाहूंगी क्योंकि उनके आने के बाद से हमारा खेल के प्रति रवैया, मानसिकता और खेल समझ बदली है.’’ पोवार के आने के बाद पोवार की टीम से काफी तारीफ मिल रही है और पोवार का असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखाई दे रहा है। 
Romesh Powar
बदला नहीं लेना, जीत लय कायम रखना है
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखना होगा, बदला लेना नहीं.’’ इंग्लैंड ने पिछले साल 50 ओवरों के विश्व कप फाइनल में भारत को हराया था. भारतीय टीम ने अभी तक टी20 विश्व कप में अपने सारे लीग मैच जीते हैं और टीम के हौसले काफी बुलंद हैं।  हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें वर्तमान में जीना होगा. फिलहाल हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अतीत के बारे में सोचने की बजाय हमें लय कायम रखने पर फोकस करना होगा।’’ 
इंग्लैंड के लिए अलग मैच है यह
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि शुक्रवार का मुकाबला पिछले साल के विश्व कप से अलग होगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह अलग प्रारूप है, अलग टीम और अलग कप्तान है. अब 50 ओवरों के विश्व कप का प्रदर्शन मायने नहीं रखता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब सब कुछ कल पर निर्भर करेगा. टी20 क्रिकेट में मैच के दिन कुछ भी हो सकता है. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’
इसी टी20 विश्व कप तक ही कोच हैं पोवार इस टीम के
रमेश पोवार महिला टीम इंडिया के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप तक कोच रहेंगे. उन्हें इसी साल अगस्त में ही महिला टीम इंडिया का पूर्णकालिक कोच नियुक्त किया गया था. पिछले डेढ़ साल में पोवार महिला टीम से जुड़ने वाले तीसरे कोच हैं।  अरोठे से पहले इस पद पर पूर्णिमा राव थी जिन्हें 2017 में महिला विश्व कप से कुछ महीने पहले हटा दिया गया था।  पोवार ने टीम इंडिया के लिए 2004 से 2007 के बीच 31 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं।  उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 34 विकेट हासिल किए. पोवार ने नवंबर 2015 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।  


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...