Skip to main content

हॉकी वर्ल्ड कप: कैप्टन मनप्रीत सिंह बोले- हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं



indian hockey caption


नमस्कार दोस्तों,


भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि हाल ही में होने वाले  हॉकी वर्ल्ड कप में उनकी टीम किसी भी विपक्षी को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मनप्रीत ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि कप्तानी को लेकर उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह मैदान पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। 

भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रोफी में सिल्वर मेडल जीता जिसके बाद एशियन चैम्पियंस ट्रोफी में संयुक्त रूप से विजेता बना। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर की मेजबानी में 28 नवंबर से शुरू होगा। मनप्रीत ने कहा, 'कप्तानी को लेकर मुझपर किसी भी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं है। जब भी मैं टर्फ पर उतरता हूं, तो अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। टीम में हर प्लेयर का कुछ रोल है और मैं भाग्यशाली समझता हूं कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए बेस्ट देने का प्रयास करते हैं।' 
कैप्टन ने कहा, 'वर्ल्ड कप एक बड़ा टूर्नामेंट है और ऐसे टूर्नामेंट में आपको हर कदम सोंच समझ कर बढ़ाना पढता है। हम हर दिन बेहतर खेलकर उस दिन को खास बनाने में विश्वास रखते हैं । यदि हम अपनी ताकत के हिसाब से खेलते हैं तो दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं लेकिन इस समय हम इतनी दूर की नहीं सोच सकते। मैच के हिसाब से रणनीति बनानी होगी।' 

उन्होंने कहा, 'दर्शकों का सपॉर्ट बड़ी भूमिका अदा करता है और हमें बेहतर करने के लिए ताकत और प्रेरणा देता है। अपने घरेलू मैदान पर खेलने से उम्मीदें भी ज्यादा होती हैं।' कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर उन्होंने कहा, 'चैम्पियंस ट्रोफी से उनके साथ सफर शुरू हुआ और हम टूर्नमेंट में बढ़िया खेले हैं । एशियन गेम्स में जरूर कुछ गलतियां हुई और प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन यह गेम का हिस्सा है। उनके होने से ड्रेसिंग रूम में पॉजिटिव वाइब्स रहती हैं।' 

भारत को टूर्नामेंट में खतरे के सवाल पर उन्होंने कहा, 'हमें टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर टीम यहां बेस्ट प्रैक्टिस के बाद ही आई है। यह जरूरी है कि हमें रणनीति के हिसाब से सोचना होगा।' उन्होंने साथ ही कहा कि अंतिम मिनटों में गोल खाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इससे बचने के लिए हमने कड़ी ट्रेनिंग और मेहनत  की है। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...