Skip to main content

अयोध्या पहुंचे राम भक्तों का मुसलमान भाइयों ने किया जमकर स्वागत, पेश की भाईचारे की अनोखी मिसाल।


अयोध्या में राम भक्तों का भव्य स्वागत, मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल



विश्व हिन्दू परिषद् की सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या आये राम भक्तों का फुल माला से स्वागत किया गया। मुश्लिम धर्म से जुड़े लोगों ने भी राम भक्तों और धर्म सभा मार्ग पर फुल बरसाए। मंदिर समर्थक मुस्लिम समुदाय के बबलू खान के अलावा मुस्लिम समुदाय के कई अन्य लोगों ने भी  भक्तों का स्वागत किया।

बाराबंकी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अयोध्या जा रहे राम भक्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से अयोध्या पहुंची सकीना बानो ने राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए, उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।  हिंदू मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र का नजारा बाराबंकी में भी दिखाई दिया जहां मुसलमानों ने ट्रेनों से जा रहे राम भक्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें शहर के आम मुसलमान शामिल हुए मुस्लिमों ने राम भक्तों को शुभकामनाएं दी कि वह अपने राम मंदिर के उद्देश्य में सफल होकर वापस लौटे। राम भक्तों का स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के राजा  कासिम  और जुबेर अहमद ने कहा कि एक विदेशी आक्रमणकारी के नाम पर बनी 'मस्जिद' भारत के मुसलमानों को भी स्वीकार नहीं है। भगवान राम हमारे इमाम उल हिंद हैं एवं उनका मंदिर बनना गौरव की बात है।  इस मंदिर के बन जाने से जो सियासत दार नफरत फैला रहे हैं उनकी दुकानें भी बंद हो जाएंगी।  उन्होंने कहा कि भारत का हर एक मुसलमान चाहता है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बने।  बाराबंकी की भाजपा सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि मुसलमानों की यह पुष्प वर्षा ने साबित कर दिया है कि हम सब एक हैं प्रभु श्री राम सभी हिंदुस्तानियों के आराध्य हैं। कानपुर से अयोध्या धर्म सभा में शामिल होने जा रहे राहुल ने कहा कि बाराबंकी में मुस्लिम भाइयों के स्वागत ने अभिभूत कर दिया है, इससे यह बात साबित होती है कि भारत में राम का स्थान कितना ऊपर है।
खौफ में रहे अयोध्या के मुसलमान
 पुलिस प्रशासन के तमाम आश्वासनों के बावजूद शिवसेना और विहिप के कार्यक्रमों से अयोध्या के स्थानीय मुसलमान थोड़ा भयभीत दिखाई दिए।  पांजिटोला, मुगलपुरा जैसे शहर के मुहल्लों के मुस्लिम अनजाने खौफ के साये में जी रहे हैं।  मोहल्ले के निवासी 65 वर्षीय अबरार ने कहा कि उनके जेहन में अभी भी 1992 जैसा माहौल है।  डर है कि कभी वैसा ही हादसा फिर ना हो जाए इसलिए मोहल्ले के लोग बच्चों और महिलाओं को रिश्तेदारी में छोड़ आए हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर लोगों ने राशन पानी भी जमा कर लिया है ताकि कोई बड़ी घटना होने पर घर से बाहर निकलने का खतरा ना रहे अल्लाह का शुक्र है कि सब ठीक से गुजर गया।

 किन्नर भी हुए शामिल

विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा के लिए देर रात से अयोध्या में राम भक्तों का आना शुरू हो गया था धूप चढ़ते चढ़ते राम नगरी की सड़कें और गलियां राम भक्तों से खचाखच भर गई थी. विहिप की ओर से कार्यक्रम के अंत तक 300000 लोगों के आने का दावा किया गया है हालांकि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार की ओर से अयोध्या में 100000 लोगों के आने की बात कही गई है। विधानसभा में 2 दर्जन से अधिक किन्नर भी शामिल हुए।  सभी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए कहा कि मंदिर मुद्दे पर अब और इंतजार नहीं कर सकते।



Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...