Skip to main content

बीते दिनों के मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज़ का निधन.

मोहम्मद अजीज90 के दशक  के मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज़ ने मंगलवार 27 नवंबर को अपनी अंतिम सांस ली। वे केवल 64 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई. 


बॉलीवुड फिल्मो के सबसे मशहूर गायकों में से एक मोहम्मद अज़ीज़ ने कल 64 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।  जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर अज़ीज़ को उनके हार्ट में तकलीफ हुई, ड्राइवर ने उन्हें नानावटी हॉस्पिटल पहुँचाया और अज़ीज़ की बेटी को इस बात की सुचना दी गई। हॉस्पिटल पहुँचने के केवल कुछ ही समय उपरान्त  उन्होंने दम तोड़ दिया। अज़ीज़ के  निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक का माहौल पसर गया और  बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

बॉलीवुड की  सबसे महान सिंगर लता मंगेशकर ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त  करते हुए कहा की " मोहम्मद अज़ीज़ एक गुणी  गायक होने साथ साथ एक बहुत अच्छे इंसान इंसान भी थे. फिल्म इंडस्ट्री उन्हें प्यार से  मुन्ना भाई के नाम से बुलाती थी। उनकी मौत की खबर से मुझे बहोत दुःख पहुंचा, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

नावेद ज़ाफ़री ने भी ट्वीट कर अपना शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ' महान सिंगर मोहम्मद अज़ीज़ का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो, भगवान् उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी  में हिम्मत प्रदान करे'।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी अज़ीज़ की मौत पर शोक जताया। 

बता दें कि गायक मोहम्मद अजीज का जन्म साल 1954 में पश्चिम बंगाल में हुआ था. अजीज ने हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, उड़िया और अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए भी गाना गाया. अजीज मोहम्मद रफी के बहुत बड़े फैन थे, उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया. अमिताभ बच्चन की फिल्म "मर्द" के टाइटल सॉन्ग "मैं हूं मर्द तांगे वाला" से अजीज रातोंरात हिंदी प्लेबैक सिंगिंग में सुपरस्टार बन गए.
बाद में अजीज ने कई फिल्मों के हिट गाने गाए. लाल दुपट्टा मलमल का, मैं से मीना से न साकी से जैसे सैकड़ों हिट गाने गाए हैं. अजीज ने मर्द के अलावा बंजारन, आदमी खिलौना है, लव 86, पापी देवता, जुल्म को जला दूंगा, पत्थर के इंसान, बीवी हो तो ऐसी, बरसात की रात जैसी फिल्मों में कई हिट गाने गाए. अजित के मशहूर गानों को आज के दौर की युवा पीढ़ी भी काफी पसंद करती हैं. उन्होंने उस दौर के लगभग सभी बड़े कलाकारों के लिए गाना गाया है. 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...