Skip to main content

Posts

Showing posts from February 13, 2019

' भारतीय जनता पार्टी ' के ' अध्यक्ष ' अमित शाह, शाही डुबकी लगाने पहुंचे 'कुम्भ'.

नमस्कार दोस्तों, भारतीय जनता पार्टी के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज बुधवार को कुम्भ पहुंचे। प्रयागराज संगम पर चल रहे महाकुम्भ में एक के बाद एक लगातार बड़े राजनेताओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित लगभग सभी कैबिनटे मंत्री के कुम्भ स्नान के बाद आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी कुम्भ पहुंचे और संगम पर डुबकी लगाई। अमित शाह की डुबकी के वक़्त योगी आदित्यनाथ सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज डुबकी लगाने के बाद सभी बड़े साधू संतों, अखाडा प्रमुख एवं पीठाधीशों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। मुलाकात के बाद वे संतों के साथ बैठकर कुम्भ में आयोजित भंडारे पर ही भोजन ग्रहण करेंगे। आपको बता दें की अध्यक्ष अमित शाह का आज कुम्भ पहुंचना इसलिए भी खास है क्योंकि इस वक़्त राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही डेरा जमाकर बैठी हैं।  प्रियंका इस वक़्त उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ मज़बूत करने में जुटी हैं। अमित शाह के कुम्भ दौरे के साथ ही सभी साधू संतों के द्वारा अ...