Skip to main content

Posts

Showing posts from November 28, 2018

भीष्म ने किए थे यह घोर पाप, इसलिए मिली तीरों की सैया पे.

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, यह कहानी है द्वापर युग की, आप सभी ने महाभारत के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा. महाभारत से यदि भीष्मपितामह का किरदार निकल दिया जाए तो पूरी महाभारत ही ख़त्म हो जायेगी। महाभारत के युद्ध में जो कुरुक्षेत्र के मैंदान में हुआ, जिसमें अठारह अक्षौहणी सेना मारी गई, इस युद्ध के समापन और सभी मृतकों को तिलांज्जलि देने के बाद पांडवों सहित श्री कृष्ण पितामह भीष्म से आशीर्वाद लेकर हस्तिनापुर के लिए लौट गए। पर लौटने से पूर्व श्री कृष्ण को रोककर पितामह ने उनसे एक प्रश्न किया जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। पितामह ने श्री कृष्ण से पूछा " हे द्वारिकाधीश मधुसूदन, यह मेरे कौन से कर्म का फल है जो मैं आज बाणों की सैया पर पड़ा हुआ हूँ?'' यह बात सुनकर कृष्ण ने मुस्कराते हुए पितामह भीष्म से पूछा, 'हे पितामह क्या आपको अपने पूर्व जन्मों का ज्ञान है?'' इस पर पितामह ने कहा, 'हाँ''। हे श्रीकृष्ण मुझे अपने सौ पूर्व जन्मों का ज्ञान है कि मैंने किसी व्यक्ति का कभी अहित नहीं किया| इस पर श्रीकृष्ण मुस्कराये और बोले पितामह आपने ठीक कहा...

बीते दिनों के मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज़ का निधन.

90 के दशक  के मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज़ ने मंगलवार 27 नवंबर को अपनी अंतिम सांस ली। वे केवल 64 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई.  बॉलीवुड फिल्मो के सबसे मशहूर गायकों में से एक मोहम्मद अज़ीज़ ने कल 64 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।  जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर अज़ीज़ को उनके हार्ट में तकलीफ हुई, ड्राइवर ने उन्हें नानावटी हॉस्पिटल पहुँचाया और अज़ीज़ की बेटी को इस बात की सुचना दी गई। हॉस्पिटल पहुँचने के केवल कुछ ही समय उपरान्त  उन्होंने दम तोड़ दिया। अज़ीज़ के  निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक का माहौल पसर गया और  बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।  बॉलीवुड की  सबसे महान सिंगर लता मंगेशकर ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त  करते हुए कहा की " मोहम्मद अज़ीज़ एक गुणी  गायक होने साथ साथ एक बहुत अच्छे इंसान इंसान भी थे. फिल्म इंडस्ट्री उन्हें प्यार से  मुन्ना भाई के नाम से बुलाती थी। उनकी मौत की खबर से मुझे बहोत दुःख पहुंचा, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।  नावेद ज़ाफ़री ने भी ट्वीट कर अपना...

अयोध्या पहुंचे राम भक्तों का मुसलमान भाइयों ने किया जमकर स्वागत, पेश की भाईचारे की अनोखी मिसाल।

विश्व हिन्दू परिषद् की सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या आये राम भक्तों का फुल माला से स्वागत किया गया। मुश्लिम धर्म से जुड़े लोगों ने भी राम भक्तों और धर्म सभा मार्ग पर फुल बरसाए। मंदिर समर्थक मुस्लिम समुदाय के बबलू खान के अलावा मुस्लिम समुदाय के कई अन्य लोगों ने भी  भक्तों का स्वागत किया। बाराबंकी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अयोध्या जा रहे राम भक्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से अयोध्या पहुंची सकीना बानो ने राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए, उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।  हिंदू मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र का नजारा बाराबंकी में भी दिखाई दिया जहां मुसलमानों ने ट्रेनों से जा रहे राम भक्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें शहर के आम मुसलमान शामिल हुए मुस्लिमों ने राम भक्तों को शुभकामनाएं दी कि वह अपने राम मंदिर के उद्देश्य में सफल होकर वापस लौटे। राम भक्तों का स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के राजा  कासिम  और जुबेर अहमद ने कहा कि एक विदेशी आक्रमणकारी के नाम पर ...

शादी के केवल छः महीने बाद नेहा ने दिया बेटी को जन्म।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, शादी के केवल तीन महीने के बाद अपने प्रेगनेंसी की खबर देकर फिल्म जगत और अपने फैंस को चौकाने वाली नेहा धुप्या को तो जैसे अपने फैंस को सरप्राइज करने की आदत सी हो गई है. इस साल उनके जीवन में घटने वाली हर एक घटना ने उनके फैंस को एक के बाद झटका दिया है.  जी हाँ दोस्तों फिल्म अभिनेत्री नेहा धुप्या ने अपने फैंस को सबसे पहला झटका तब दिया जब उन्होंने अचानक अपनी शादी करने की खबर मीडिया को बताई. अंगद बेदी और नेहा धुप्या ने इसी साल 10 मई को बिना किसी पूर्व योजना के अचानक शादी कर ली थी और पुरे फिल्म जगत को सरप्राइज कर दिया था पर उनके फैंस को तब यह नहीं पता था की यह उनकी तरफ से अपनी फैंस को दिया हुआ पहला सरप्राइज है और आगे अभी और भी झटके देने  वाली हैं.  अपनी शादी के ठीक तीन महीने बाद नेहा के फैंस को दूसरा सरप्राइज तब मिला जब उनके हस्बैंड अंगद बेदी ने नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनाई। दोस्तों शादी के बाद प्रेगनेंसी की खबर को तब उनके फैंस ने हलके में लिया था क्योंकि शादी के तीन महीने के बाद मिली प्रेगनेंसी की खबर कोई बड़ी बात नहीं होती। पर अब जब ...