नमश्कार दोस्तों, दोस्तों, भारत देश अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यदि आप कोई भी भारतीय कैलेंडर देखें तो आपको पता चलेगा की भारत में हर एक दिन कोई न कोई व्रत या त्यौहार जरूर होता है। धरती पर प्राकृतिक सौन्दर्य बिखेरने और धरती का श्रृंगार करने वाले बसंत ऋतु का आगमन हो चूका है। बसंत ऋतु की पंचमी को बसंतपंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का हिन्दू धर्म में खास महत्व है, बसंत पंचमी के दिन मान सरस्वती की पूजा की जाती है। इस वर्ष फ़रवरी की 10 तारीख दिन रविवार को बसंत पंचमी है। बसंत पंचमी के दिन सभी स्कूलों एवं घरों में माँ सरस्वती की पूजा होती है। जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या संगीत से जुड़ी किसी प्रकार की साधना कर रहे हैं उन सभी के लिए बसंत पंचमी बहोत खास महत्व होता है। आपको बता दें की इस दिन को प्रेम के देवता कामदेव की भी पूजा की जाती है। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार बसंत को कामदेव का घनिष्ठ मित्र माना जाता है इसीलिए बसंतपंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह स्नान करके घर एवं पूजा स्थल को सुगन्धित एवं रंग बिरंगे पुष्प से सजाया जाता है। सर्वप्रथम ...