Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Religious

आज ही है महा अष्ठमी और राम नवमी। इनपर बरसेगी प्रभु की विशेष कृपा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जैसा की हम सभी  जानते हैं की हिंदी नववर्ष की पहली नवरात्रि अर्थात चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है जिसे हम महा अष्ठमी भी कहते हैं। आज के दिन माता के उपासक हवन पूजन एवं नौ कन्या भोजन कराते हैं। दोस्तों आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के साथ साथ प्रभु राम जी का अवतरण दिवस अर्थात राम नवमी भी है। अयोध्या को प्रभु श्री राम की जन्म भूमि माना जाता है। आज अष्ठमी भी होने की वजह से अयोध्या में आज और कल दो दिन राम नवमी  ( ram navami )  मनाने का फैसला लिया गया है। हिन्दू धर्म में राम नवमी को अत्यंत ही शुभ एवं कल्याणकारी दिवस माना जाता है। आज के दिन को विवाह के लिए अति शुभ मुहूर्त माना जाता है। हिन्दू धर्म के कई जोड़ों का आज से विवाह कार्यक्रम भी प्रारम्भ हो रहा है। 13 अप्रैल याने की आज केवल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक ही अष्ठमी है इसके बाद नवमी की तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। यही वजह की अष्ठमी के लिए इतना कम समय पर्याप्त न होने की वजह से अयोध्या वासियों ने 13 व 14 दोनों ही दिन राम नवमी मनाने की घोषणा की है। अयोध्...

आज है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, इस विशेष पूजा से करें माँ ब्रम्हचारिणी को प्रसन्न।

जय माता दी भक्तों। माँ दुर्गा के सभी भक्तों एवं उपासकों को मेरा प्रणाम। दोस्तों आज 7 अप्रैल 2019 का दिन है। चैत्र माह की नौरात्रि का आज दूसरा दिन है। आज के दिन माँ ब्रम्हचारिणी का ध्यान कर उनकी पूजा पूरी विधि विधान से करने से भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। आइए जानते हैं माँ ब्रम्हचारिणी के अवतरण की पूरी कथा और उनकी पूजा की विशेष विधि। माता ब्रम्हचारिणी के स्वरुप की कथा: एक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान् शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। उनकी इस घोर तपस्या के कारण ही उनका नाम ब्रम्हचारिणी पड़ा। नवरात्रि में माँ दुर्गा के जिन नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है उनमे दूसरे दिन माँ ब्रम्हचारिणी स्वरुप की आराधना की जाती है। माँ ब्रम्हचारिणी के व्रत  और पूजा से उपासक को तप करने की शक्ति मिलती है  और साथ ही अनेकों सिद्धियों की प्राप्ति होती है। माँ ब्रम्हचारिणी की पूजा विधि: सबसे पहले अपने हाथों में एक पुष्प लेकर माता ब्रम्हचारिणी का ध्यान करें। माता का ध्यान करने के साथ साथ इस मंत्र का जाप करें : इस मंत्र के जाप के बाद देवी को पंचामृत स्नान ...

' भारतीय जनता पार्टी ' के ' अध्यक्ष ' अमित शाह, शाही डुबकी लगाने पहुंचे 'कुम्भ'.

नमस्कार दोस्तों, भारतीय जनता पार्टी के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज बुधवार को कुम्भ पहुंचे। प्रयागराज संगम पर चल रहे महाकुम्भ में एक के बाद एक लगातार बड़े राजनेताओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित लगभग सभी कैबिनटे मंत्री के कुम्भ स्नान के बाद आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी कुम्भ पहुंचे और संगम पर डुबकी लगाई। अमित शाह की डुबकी के वक़्त योगी आदित्यनाथ सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज डुबकी लगाने के बाद सभी बड़े साधू संतों, अखाडा प्रमुख एवं पीठाधीशों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। मुलाकात के बाद वे संतों के साथ बैठकर कुम्भ में आयोजित भंडारे पर ही भोजन ग्रहण करेंगे। आपको बता दें की अध्यक्ष अमित शाह का आज कुम्भ पहुंचना इसलिए भी खास है क्योंकि इस वक़्त राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही डेरा जमाकर बैठी हैं।  प्रियंका इस वक़्त उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ मज़बूत करने में जुटी हैं। अमित शाह के कुम्भ दौरे के साथ ही सभी साधू संतों के द्वारा अ...

बसंतपंचमी 10 फ़रवरी 2019 : इस तरह कीजिये माँ सरस्वती को प्रसन्न।

नमश्कार दोस्तों, दोस्तों, भारत देश अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यदि आप कोई भी भारतीय कैलेंडर देखें तो आपको पता चलेगा की भारत में हर एक दिन कोई न कोई व्रत या त्यौहार जरूर होता है। धरती पर प्राकृतिक सौन्दर्य बिखेरने और धरती का श्रृंगार करने वाले बसंत ऋतु का आगमन हो चूका है। बसंत ऋतु की पंचमी को बसंतपंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का हिन्दू धर्म में खास महत्व है, बसंत पंचमी के दिन मान सरस्वती की पूजा की जाती है। इस वर्ष फ़रवरी की 10 तारीख दिन रविवार को बसंत पंचमी है। बसंत पंचमी के दिन सभी स्कूलों एवं घरों में माँ सरस्वती की पूजा होती है। जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या संगीत से जुड़ी किसी प्रकार की साधना कर रहे हैं उन सभी के लिए बसंत पंचमी बहोत खास महत्व होता है। आपको बता दें की इस दिन को प्रेम के देवता कामदेव की भी पूजा की जाती है। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार बसंत को कामदेव का घनिष्ठ मित्र माना जाता है इसीलिए बसंतपंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह स्नान करके घर एवं पूजा स्थल को सुगन्धित एवं रंग बिरंगे पुष्प से सजाया जाता है। सर्वप्रथम ...

इन टॉप 10 पार्टी सांग्स से बनायें अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी को यादगार।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों आज क्रिसमस के साथ ही साल के आखरी और नए साल के पहले सबसे बड़े फेस्टिवल अर्थात न्यू ईयर की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आज पूरी दुनिया क्रिसमस का त्यौहार मना रहा है और साथ ही न्यू ईयर पार्टी की  प्लानिंग भी कर रहा है। इस सबसे बड़े फेस्टिवल को आप कैसे यादगार बना सकते हैं आज हम इसी बारे में चर्चा कर रहे हैं। दोस्तों दुनिया भर में चाहे कोई भी त्यौहार या किसी भी खास पल का सेलिब्रेशन खास पार्टी सांग्स के साथ किया जाता है। आज हम आपको ऐसे टॉप 10 पार्टी सांग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी हर सेलिब्रेशन को याद गार बना देगी। आम लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारे भी इन ख़ास लम्हों को सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं  रहते और अपने कीमती समय से कुछ वक़्त निकाल ही लेते हैं।  आज बॉलीवुड के सभी सितारे क्रिसमस का त्यौहार मानाने में मस्त हैं और हर कोई क्रिसमस पार्टी का लुत्फ़ उठा रहा है।  आइये जानते हैं टॉप 10 पार्टी सांग्स के बारे में जो की आपकी पार्टी को बना सकते हैं यादगार।  X ...

merry Christmas : रंगीन रौशनी की चमक से जगमगाउठी दुनिया, बॉलीवुड स्टार्स में भी क्रिसमस की धूम।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आज 25 दिसंबर का दिन है। आज के दिन को पुरे विश्व भर में क्रिश्मस डे( Christmas day ) के रूप में मनाया जाता है। ईसाई भाइयों का मानना है की आज के ही दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन को उनके जन्म दिवस की खुसी पर एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। ईसाईयों में यह मान्यता है की दुनिया के लोगों को प्रेम और मानवता का पाठ सीखने के लिए ईसा मसीह आज ही के दिन इस धरती में अवतरित हुए थे। सभी ईसाई धर्म के अनुयाई ईसा मसीह को ईश्वर की संतान मानते हैं और उन्हें अपना भगवान ( GOD) मानकर उनकी पूजा करते हैं।  ईसाई  देशों के अलावा भारत में भी इस त्यौहार को पुरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत  सार्वभौमिक राष्ट्र है यहां हर धर्म का आदर और सम्मान किया जाता है। यही वजह है की भारत में हिन्दू धर्म के अलावा इस्लाम, सिक्ख और ईसाई धर्म को मानने वाले भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।  यहां सभी धर्म  का आदर किया जाता है। यही वजह है की विविधता में एकता के प्रतिक इस देश में हर धर्म के त्योहारों को महत्व देते हुए पूरा देश खुसी के रंग में रंग जाता ...

जानिए सूर्य की ऊर्जा का योग, आयुर्वेद और चिकित्सा में उपयोग।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, यह तो हम सभी जानते हैं की सूर्य का प्रकाश ही हमारी धरती और इस में मौजूद हर जीवन के लिए ऊर्जा का मुख्या श्रोत है। सूर्य का प्रकाश और इसकी ऊर्जा और तापमान से ही हमारे धरती पर एक निश्चित वायुमंडल का निर्माण होता है। धरती पर बदलते मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का सृजन भी सूर्य पर निर्भर करता है। अगर आसमान में चमकता सूर्य न होता तो इस धरती पर कोई जीवन ही नहीं होता। सूर्य न  केवल इस धरती पर जीवन उत्पत्ति का कारन है बल्कि इसमें पनपने वाली जीवन श्रृंखला के विकाश की जटिल प्रक्रिया का कारक भी है। सूर्य अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। इंसान जैसे जैसे  विकाश की सीढियाँ चढ़ता जा रहा है वैसे वैसे  दूसरी आकाश गंगा  और उनमे मौजूद ग्रहों एवं तारों को छूने की कोशिश में लगा हुआ है। पर सच तो यह है की विज्ञानं की इतनी तरक्की के बावजूद इंसान अपने ही  आकाश गंगा के ग्रहों एवं तारों को पूरी तरह से नहीं जान पाया है। धरती का सबसे निकट का तारा है सूर्य।  सूर्य ही पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति का कारण है और ऊर्जा का मूल श्रोत भी। पर आज तक हम अपन...

25 December happy Christmas day : जानिये ईशु मसीह और क्रिसमस त्यौहार के बारे में .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, दुनिया भर में क्रिसमस त्यौहार की तैयारी पुरे जोरों शोरोंके साथ चल रही है। दोस्तों दुनिया भर में भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश के रूप में जाना जाता है। भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां विभिन्न जाती धर्म और संप्रदाय के लोग ख़ुशी-ख़ुशी रहते हैं। दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की हर साल के 25 दिसंबर को हर ईसाई देश के साथ साथ भारत में भी क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही जोर शोर के साथ मनाया जाता है। दोस्तों भारत में चार धर्म हिन्दू , मुश्लिम, सिक्ख और ईसाई इस देश को सम्हालने वाले चार स्तम्भ की तरह है जिसमे से हर किसी का एकसमान महत्व है। यही वजह है की क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ एक धर्म की मान्यता मात्र नहीं बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और इसकी अनेकता में एकता का सटीक उदाहरण भी है। आइये जानते हैं क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार और हमारे ईसाई भाइयों के लिए इसका क्या धार्मिक महत्व है।  क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व है। यह पर्व पूरी दुनिया में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयाइयों के लिए पवित्रता और सम्पन्नता का सन्देश लेकर आता है।...

भीष्म ने किए थे यह घोर पाप, इसलिए मिली तीरों की सैया पे.

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, यह कहानी है द्वापर युग की, आप सभी ने महाभारत के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा. महाभारत से यदि भीष्मपितामह का किरदार निकल दिया जाए तो पूरी महाभारत ही ख़त्म हो जायेगी। महाभारत के युद्ध में जो कुरुक्षेत्र के मैंदान में हुआ, जिसमें अठारह अक्षौहणी सेना मारी गई, इस युद्ध के समापन और सभी मृतकों को तिलांज्जलि देने के बाद पांडवों सहित श्री कृष्ण पितामह भीष्म से आशीर्वाद लेकर हस्तिनापुर के लिए लौट गए। पर लौटने से पूर्व श्री कृष्ण को रोककर पितामह ने उनसे एक प्रश्न किया जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। पितामह ने श्री कृष्ण से पूछा " हे द्वारिकाधीश मधुसूदन, यह मेरे कौन से कर्म का फल है जो मैं आज बाणों की सैया पर पड़ा हुआ हूँ?'' यह बात सुनकर कृष्ण ने मुस्कराते हुए पितामह भीष्म से पूछा, 'हे पितामह क्या आपको अपने पूर्व जन्मों का ज्ञान है?'' इस पर पितामह ने कहा, 'हाँ''। हे श्रीकृष्ण मुझे अपने सौ पूर्व जन्मों का ज्ञान है कि मैंने किसी व्यक्ति का कभी अहित नहीं किया| इस पर श्रीकृष्ण मुस्कराये और बोले पितामह आपने ठीक कहा...

अयोध्या पहुंचे राम भक्तों का मुसलमान भाइयों ने किया जमकर स्वागत, पेश की भाईचारे की अनोखी मिसाल।

विश्व हिन्दू परिषद् की सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या आये राम भक्तों का फुल माला से स्वागत किया गया। मुश्लिम धर्म से जुड़े लोगों ने भी राम भक्तों और धर्म सभा मार्ग पर फुल बरसाए। मंदिर समर्थक मुस्लिम समुदाय के बबलू खान के अलावा मुस्लिम समुदाय के कई अन्य लोगों ने भी  भक्तों का स्वागत किया। बाराबंकी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अयोध्या जा रहे राम भक्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से अयोध्या पहुंची सकीना बानो ने राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए, उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।  हिंदू मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र का नजारा बाराबंकी में भी दिखाई दिया जहां मुसलमानों ने ट्रेनों से जा रहे राम भक्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें शहर के आम मुसलमान शामिल हुए मुस्लिमों ने राम भक्तों को शुभकामनाएं दी कि वह अपने राम मंदिर के उद्देश्य में सफल होकर वापस लौटे। राम भक्तों का स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के राजा  कासिम  और जुबेर अहमद ने कहा कि एक विदेशी आक्रमणकारी के नाम पर ...

कल दिखेका साल 2018 का सबसे बड़ा चन्द्रमा, दर्शन करने से माता लक्ष्मी होगी प्रशन्न।

नमस्कार दोस्तों, कल 23 नवंबर 2018: कार्तिक पूर्णिमा की रात पर इस साल का सबसे बड़ा चन्द्रमा दिखाई देगा।  पूर्णिमा पर कृतिका नक्षत्र में परिधि योग बनने से कार्तिक पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ गया है।  कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का अलग महत्व है। माना जाता है की इस दिन गंगा में स्नान करने से पुरे साल स्नान करने के जितना पुण्य प्राप्त हो जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर कृतिका नक्षत्र और परिधि योग से छत्र योग बनेगा। इस योग में चन्द्रमा के दर्शन का काफी विशेष महत्व माना जाता है। इस कार्तिक पूर्णिमा को जो चाँद निकलेगा वो साल का सबसे बड़ा चाँद होगा। इस दिन चन्द्रमा 180 अंश पर रहेगा। चन्द्रमा के उदय के समय छः कृतिकाओं शिवा, सम्भूति, संतति, अनुसुइया, प्राप्ति, एवं क्षमा का पूजन करने से शिव जी की कृपा की प्राप्ति होती है। पंडितों और  ज्योतिषों  के अनुसार इस रात चाँद से निकलने वाली रौशनी अत्यधिक सकारात्मक ऊर्जा से भरी होती है। ये जातकों  के दिमाग पर काफी अच्छा असर डालती है। पूर्णिमा पर अपनी मा...

गुरुनानक साहब के इन नौ उपदेशों को अपने जीवन में धारण करने से दूर रहती है हर मुसीबत।

  इक ओंकार मंत्र से नानक ने दिया ये संदेश   अपने इस मंत्र से गुरु नानक ने लोगों को ईश्वर के एक होने का संदेश दिया। उनका कहना था कि ईश्वर सब जगह मौजूद है। वह हमारा पिता है इसलिए सबको प्रेम के साथ रहना चाहिए।   धन कैसे कमाएं लोभ को त्याग कर व्यक्ति को खुद बहुत मेहनत करके सही तरीके से धन अर्जित करना चाहिए।   हक नहीं छीनना चाहिए नानक कहते थे कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए। इसके विपरीत कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ की हुई कमाई से जरूरतमंदों की भी मदद करनी चाहिए।    पैसों को इस जगह बिल्कुल ना रखें नानक कहते हैं कि धन को हमेशा अपनी जेब तक ही सीमित रखें। उसे कभी भी अपने दिल में जगह नहीं देनी चाहिए। ऐसा ना करने पर व्यक्ति को हमेशा नुकसान ही उठाना पड़ता है।   स्त्रियों के बारे में ये कहना था नानक का नानक हमेशा स्त्रियों का आदर करने की सलाह देते रहे। उनके अनुसार स्त्री -...