Skip to main content

25 December happy Christmas day : जानिये ईशु मसीह और क्रिसमस त्यौहार के बारे में .

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, दुनिया भर में क्रिसमस त्यौहार की तैयारी पुरे जोरों शोरोंके साथ चल रही है। दोस्तों दुनिया भर में भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश के रूप में जाना जाता है। भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां विभिन्न जाती धर्म और संप्रदाय के लोग ख़ुशी-ख़ुशी रहते हैं। दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की हर साल के 25 दिसंबर को हर ईसाई देश के साथ साथ भारत में भी क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही जोर शोर के साथ मनाया जाता है। दोस्तों भारत में चार धर्म हिन्दू , मुश्लिम, सिक्ख और ईसाई इस देश को सम्हालने वाले चार स्तम्भ की तरह है जिसमे से हर किसी का एकसमान महत्व है। यही वजह है की क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ एक धर्म की मान्यता मात्र नहीं बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और इसकी अनेकता में एकता का सटीक उदाहरण भी है।


Image result for christmas news in hindi jansatta


आइये जानते हैं क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार और हमारे ईसाई भाइयों के लिए इसका क्या धार्मिक महत्व है। 

क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व है। यह पर्व पूरी दुनिया में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयाइयों के लिए पवित्रता और सम्पन्नता का सन्देश लेकर आता है। ईसाई धर्म में भगवान ( god ) माने जाने वाले प्रभु इशू की याद में यह क्रिसमस का पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। कहा जाता है की इसी दिन भगवान् ईसामसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। क्रिसमस पुरे विश्व में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन के लिए  भारत सरकार की तरफ से एक दिवसीय छुट्टी घोषित की गई है ताकि देश की जनता इस धार्मिक पर्व को पूर्ण हर्ष -उल्लास एवं आपसी भाई चारे के साथ मना सके। इस दिन सभी सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूल, कॉलेज एवं कार्यालय पूर्ण तया बंद रहते हैं।


क्रिसमस डे 25 दिसंबर 2018 : सभी ईसाई देशों में क्रिसमस की तैयारी एक महीने पूर्व ही शुरू कर दी जाती है। सभी ईसाई इस त्यौहार को 12 दिनों तक मनाते हैं। इस दिन को पूरी दुनिया में एक धार्मिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। हर त्यौहार की तरह इस त्यौहार में भी छेत्रीय रंग जरूर दिखाई पड़ता है। देश, राज्य और स्थान के साथ त्यौहार मनाने का तरीका भी कुछ बदला हुआ प्रतीत होता है। इस दिन सभी ईसाई भाई अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को पुरस्कार एवं क्रिसमस कार्ड बांटते हैं। परिजनों के बीच भोज का कार्य होता है। बच्चों को इस त्यौहार का बड़ी बेशब्री से इंतज़ार होता है। घर के बड़े बुज़ुर्ग सांताक्लॉज बनकर बच्चों को मनपसंद खिलौने और उपहार वितरण करते हैं।

Image result for christmas news in hindi jansatta

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार। 
आज के दिन महान ईसामसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस का त्यौहार महान ईसा मसीह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ईसा मसीह को ईसाई धर्म के लोग ईश्वर का पुत्र मानकर अपनी रिवाज़ों के अनुसार उनकी पूजा करते हैं। इस दिन को सभी ईसाई धर्म के अनुयाई एक सांस्कृतिक त्यौहार के रूप में मनाते है। लोग त्यौहार से पहले ही अपने घरों को फूलों से सजाते हैं। घर में क्रिसमस ट्री बनाकर उसे फूलों एवं सुंदर रंग बिरंगी लाइट्स से सजाते हैं। इस दिन प्रभु इशू के प्रतिक चिन्ह क्रॉस के आसपास कैंडल जलाकर उनको स्मरण किया जाता है।

अगर यह न्यूज़ आपको अच्छी लगी हो तो मुझे फॉलो करना न भूलें, धन्यवाद्। 


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...