Skip to main content

Posts

Showing posts from December 30, 2018

2019 लोकसभा चुनाव : जानिये किसकी बनेगी सरकार।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, 2019 में देश के राजनीतिज्ञों की बोर्ड परीक्षा है। बस कुछ ही महीने शेष रह गए हैं लोकसभा चुनाव के लिए। 2014 में मिले पूर्ण बहुमत की जीत से भारतीय जनता पार्टी का आत्मविश्वास भले ही सातवें आसमान पर प्रतीत हो रही है पर देश की जनता का मूड़ बदलते देर नहीं लगती। अपने अति आत्मविश्वास के चलते तीन राज्यों में अपनी सत्ता गवां चुकी भारतीय जनता पार्टी अब अपना हर कदम काफी सोच समझकर उठा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव की तयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 'नेशन विद नमो' और 'पहला वोट मोदी के नाम' इन  दो अभियानो के जरिये  युवाओं एवं पहली बार अपने वोट डालने वाले किशोरों पर निशाना साधने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की भाजपा मंत्र सबका साथ सबका विकास है और हम इसी अजेंडे के साथ आगे बढ़ते हुए देश के युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों और सैनिकों सभी के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए देश की जनता से देश के विकास के लिए एकबार फिर से मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को...

सिम्बा मूवी रिव्यू : जानिये फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों की राय।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, सिनेमा इंसान के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। अगर मै पुछूं की सिनेमा के शौकीनों को एक फिल्म में किन ख़ास चीजों की तलाश होती है तो शायद आप में से अधिकतर लोग यही जवाब देंगे की फिल्म में बेहतर डांस, एक्शन, बेहतर कॉमेडी तो कुछ लोगों को बेहतर स्टोरी, रोमांस और एक जाबाज़ हीरो  देखना चाहते हैं जो एक साथ 20 - 25 खलनायकों की धुलाई कर सके। 'सिम्बा' दर्शकों की इन सारी मांगों को पूरा करता है।सिम्बा ठीक वैसी ही मूवी है जैसी की हम रोहित शेट्टी की फिल्मों से उम्मीद करते हैं। यह टिपिकल रोहित शेट्टी स्टाइल मूवी है।  यह फिल्म उन दर्शकों को बिलकुल भी निराश नहीं करेगी जो की एक मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं। पर जो इस फिल्म में अपनी इंटेलिजेंस घुसाएँगे अर्थात जो दिमाग लगाकर फिल्म देखेंगे उन्हें इस फिल्म से निराशा ही हाँथ लगेगी। फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं है यह ठीक वैसी ही मूवी है जिसमे एक भ्रष्ट पुलिस अफसर अपने साथ हुए किसी हादसे के बाद एक ईमानदार पुलिस अफसर बनने की कोशिश करता है और अपनी ड्यूटी निभाते निभाते जनता की की सेवा करते हुए अपने सभी पुराने पा...

क्रिकेट न्यूज़ : जानिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का हाल।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी के ऐतिहासिक मैदान में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के चौथे दिन का मुकाबला बड़ा ही शानदार रहा। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम अपनी जीत से केवल 2 विकेट ही दूर रह गई है। ऑस्ट्रेलिआई गेंदबाज़ पैट कमिंस ने भारत को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचने से रोके रखा है। कमिंस ने भारतीय टीम की दूसरी पारी में छः विकेट उड़ा दिए और अब बल्लेबाज़ी में भी भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। उन्होंने आठवें और नौवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और नाथन लायन के साथ बढ़िया साझेदारी करते हुए मिचेल के साथ 39 और नाथन के साथ 43* रन बनाए।  इस तरह उन्होंने भारतीय टीम को जीत हासिल करने से रोक लिया। आधे घंटे के अतिरिक्त समय में  भी भारतीय टीम विकेट लेने में नाकाम रही। अब हार या जीत का निर्णय पांचवे दिन के खेल से ही हो पायेगा। पर मौसम विभाग की माने तो पांचवे दिन मेलबर्न में बारिश की आशंका है। ऐसे में इस बात का डर है की कहीं पांचवे दिन की बारिश पूर्व की तरह भारतीय टीम के लिए दुर्भाग्य न ले आए और भारतीय टीम के जीत के इ...