Skip to main content

सिम्बा मूवी रिव्यू : जानिये फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों की राय।

simmbaनमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, सिनेमा इंसान के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। अगर मै पुछूं की सिनेमा के शौकीनों को एक फिल्म में किन ख़ास चीजों की तलाश होती है तो शायद आप में से अधिकतर लोग यही जवाब देंगे की फिल्म में बेहतर डांस, एक्शन, बेहतर कॉमेडी तो कुछ लोगों को बेहतर स्टोरी, रोमांस और एक जाबाज़ हीरो  देखना चाहते हैं जो एक साथ 20 - 25 खलनायकों की धुलाई कर सके। 'सिम्बा' दर्शकों की इन सारी मांगों को पूरा करता है।सिम्बा ठीक वैसी ही मूवी है जैसी की हम रोहित शेट्टी की फिल्मों से उम्मीद करते हैं। यह टिपिकल रोहित शेट्टी स्टाइल मूवी है।  यह फिल्म उन दर्शकों को बिलकुल भी निराश नहीं करेगी जो की एक मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं। पर जो इस फिल्म में अपनी इंटेलिजेंस घुसाएँगे अर्थात जो दिमाग लगाकर फिल्म देखेंगे उन्हें इस फिल्म से निराशा ही हाँथ लगेगी।
simmba
फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं है यह ठीक वैसी ही मूवी है जिसमे एक भ्रष्ट पुलिस अफसर अपने साथ हुए किसी हादसे के बाद एक ईमानदार पुलिस अफसर बनने की कोशिश करता है और अपनी ड्यूटी निभाते निभाते जनता की की सेवा करते हुए अपने सभी पुराने पांप धोना चाहता है। फिल्म का नायक सिम्बा उर्फ़ भालेराव ( रणवीर सिंह )एक अनाथ लड़का है जिसने अपने बचपन से यह सीखा की इस दुनिया में यदि पैसा कमाना है तो उसके लिए पावर होना बहोत जरुरी है। यही वजह है की वह पुलिस अफसर बनाना चाहता है ताकि पुलिस की पावर का इस्तेमाल करके भ्रष्ट तरीके से ढेर सारा पैसा कमा सके। नाईट स्कूल में पढ़-लिखकर  सिम्बा एक भ्रष्ट पुलिस अफसर  बन जाता है जो की बेईमानी भी पूरी ईमानदारी से करता है।

वर्दी पहनकर जब वह काम पर निकलता है तो उसके दिमाग में केवल एक ही लक्ष्य होता है की चाहे तरीका कोई भी हो पर पैसे ढेर सारे कमाना है। पैसे कमाने के इसी जूनून के साथ उसका तबादला गोवा में हो जाता है। सिम्बा को अपने इस तबादले से बहोत खुशी होती है की गोवा जैसे शहर में वह क्रिमिनलों से ढेर सारा पैसा कमा सकता है। पर यहां हुए एक हादसे से उसकी पूरी ज़िन्दगी और जीने का नज़रिया दोनों ही बदल जाता है।
simmba

गोवा पहुंचकर सिम्बा की मुलाक़ात फिल्म की नायिका शगुन (सारा अली खान ) से हो जाती है। शगुन  भी सिम्बा की ही तरह अनाथ है और अपनी आजीविका के लिए केटरिंग का काम करती है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। यहाँ उसे आकृति नाम की एक मुँह बोली बहन भी मिलती है और ईमानदार पुलिस वाले के रूप में दो साथी भी। ईमानदार हेड कांस्टेबल मोहिते ( आशुतोष राणा)  और संतोष तावड़े ( सिद्धार्थ जाधव ) इस फिल्म में एक ईमानदार पुलिस अफसर और सिम्बा के अच्छे दोस्त के किरदार में नज़र आ रहे हैं। इन सभी के साथ रहते हुए  सिम्बा को परिवार का अहसास होता है और एक इंसान के लिए परिवार की अहमियत समझ में आती है।  साथ सिम्बा का सामना गोवा के सबसे बड़े डॉन धुर्वा रानाडे ( सोनू सूद ) से होता है। धुर्वा रानाडे एक फैमिली में रहते हुए भी हर तरह के अवैध कारोबार में लिप्त है। क्योंकि सिम्बा एक भ्रष्ट पुलिस अफसर है इसलिए ध्रुवा रानाडे सिम्बा का मुँह पैसों से बंद कर देता है और अपना हर कारोबार निडर होकर चलाता है। पर फिल्म की कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब सिम्बा की मुँहबोली बहन आकृति के साथ दुराचार करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। अगर मैं आपको फिल्म की पूरी कहानी बता दूंगा तो आपको  फिल्म देखने में मज़ा नहीं आएगा। तो फिल्म देखिये और जानिये की आगे क्या होता है इस फिल्म में।


इस न्यूज़ को फॉलो करना न भूलें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...