Skip to main content

क्रिकेट न्यूज़ : जानिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का हाल।

Image result for australia vs india chautha dinनमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी के ऐतिहासिक मैदान में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के चौथे दिन का मुकाबला बड़ा ही शानदार रहा। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम अपनी जीत से केवल 2 विकेट ही दूर रह गई है। ऑस्ट्रेलिआई गेंदबाज़ पैट कमिंस ने भारत को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचने से रोके रखा है। कमिंस ने भारतीय टीम की दूसरी पारी में छः विकेट उड़ा दिए और अब बल्लेबाज़ी में भी भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। उन्होंने आठवें और नौवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और नाथन लायन के साथ बढ़िया साझेदारी करते हुए मिचेल के साथ 39 और नाथन के साथ 43* रन बनाए।  इस तरह उन्होंने भारतीय टीम को जीत हासिल करने से रोक लिया। आधे घंटे के अतिरिक्त समय में  भी भारतीय टीम विकेट लेने में नाकाम रही। अब हार या जीत का निर्णय पांचवे दिन के खेल से ही हो पायेगा। पर मौसम विभाग की माने तो पांचवे दिन मेलबर्न में बारिश की आशंका है। ऐसे में इस बात का डर है की कहीं पांचवे दिन की बारिश पूर्व की तरह भारतीय टीम के लिए दुर्भाग्य न ले आए और भारतीय टीम के जीत के इरादों पर पानी न फिर जाए।


चौथे दिन के खेल के ख़त्म होने तक 399 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट गवां कर 258 रन बना लिए हैं। पेट कमिंस 61* रन और नाथन लॉयन 6* रन बनाकर अभी तक मैदान में ठीके हुए हैं। इस खेल के पांचवे दिन भारत को अपने जीत के लिए केवल 2 विकेट की जरुरत है जबकि ऑस्ट्रेलिया को अभी 142 रन बनाने हैं।


Image result for australia vs india chautha din

तीसरे सेशन में हुई कांटे की टक्कर 

टी - ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने 44.6 ओवर में केवल 150 रन बनाए जिसके बाद इशांत शर्मा ने ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को छठवीं सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड केवल 34 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रेविस के आउट होने के बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को केवल 26 रन पर जडेजा ने ऋषभ के हाथों कैच आउट करा दिया। कप्तान पेन के बाद मिचेल स्टार्क ने कमिंस के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 18 रन बनाने के बाद वो शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। नियत समय में परिणाम नहीं आने के बाद अंपायरों ने खेल को 30 मिनट बढ़ाने का निर्णय लिया। इस दौरान पैट कमिंस ने अर्धशतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया को 250 रन के पार पहुंचाया।पर नौवें विकेट के लिए नाबाद 43 रन की साझेदारी ने चौथे दिन भी टीम इंडिया को जीत से दूर रखा। 


चौथे दिन का दूसरा दूसरा पड़ाव भारतीय टीम के पक्ष में रहा। भारत ने इस सेशन में 28 ओवर में केवल 94 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट चटका दिए और ऑस्ट्रेलिया को कमजोर करते हुए मैच में अपनी पकड़ बढ़ा ली। पहले सत्र में भारत ने 2 विकेट लिए थे।

Image result for australia vs india chautha din


लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 14.2 ओवर में 50 रन पूरे किए। लंच के बाद ख्वाजा को शमी ने एलबीडबल्यू किया। ख्वाजा के 33 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया ने  29.1 ओवर में अपने 100 रन के आंकड़े को पार किया। तीन विकेट गंवाने के बाद ट्रेविस हेड और शॉन मार्श ने चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया था। बुमराह ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने शॉन मार्श को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया। वे टीम के लिए केवल 44 रन  ही जोड़ पाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श भी केवल 10 रनों पर जडेजा की गेंद पर विराट को कैच दे बैठे।

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...