Skip to main content

इन छः मनोरंजक धारावाहिकों ने टेलीविज़न पर मचा रखा है तहलका। नंबर 1 है सबको पसंद।

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, इंसान के जीवन में जितना महत्व काम और आराम का है उतना ही बड़ा महत्व मनोरंजन का भी है। जिस प्रकार काम के बाद थोड़ा आराम कर लेने से हमारी शारीरिक थकावट दूर होती है उसी प्रकार मनोरंजन से हमारी मानसिक थकावट दूर होती है। जब भी हम मनोरंजन का ज़िक्र  करते हैं तो हमारे पास मनोरंजन के सबसे आसान साधन के रूप में टेलीविज़न ही पहला विकल्प होता है। हालांकि स्मार्ट मोबाइल और जियो 4 जी का नेटवर्क जबसे आया है तबसे टीवी की जगह पहला विकल्प मोबाइल ही हो गया है पर मोबाइल पर भी हम अधिकतर टीवी के अपने पसंदीदा कार्यक्रम ही देखते हैं।

दोस्तों, गृहणियों के  मनोरंजन लिए टेलीविज़न ही एक मात्र सहारा होता है। गृहणियों का अधिकतर वक़्त टेलीविज़न पर अपना पसंदीदा धारावाहिक  देखते हुए बीतता है। तो आइये जानते हैं की अभी टेलीविज़न पर कौन सा शो सबसे अधिक पॉपुलर है और टेलीविज़न के किस पॉपुलर शो में क्या हो रहा है :

6 . कसौटी ज़िन्दगी के। 

Image result for kasauti zindagi ki



कसौटी ज़िन्दगी की सीरियल के सेकंड सेसन ने अपने शुरू होने के  पहले ही हफ्ते में दर्शकों का दिल जित लिया है। अभी भी यह शो टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाली सबसे हिट धारावाहिकों में से एक है। यह धारावाहिक प्रेरणा नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसकी ज़िन्दगी अनुराग बासु और ऋषभ बजाज नाम के दो पुरुष के बिच हिचकोले कहती हुई दिखाई गई है। इस कहानी में कई इंटरेस्टिंग मोड़ आते हैं और प्रेरणा की ज़िन्दगी में काफी उतर चढाव देखने को मिलता है। इस कहानी में कोमोलिका एक  नकारात्मक और काफी दमदार  किरदार है जो की कहानी की एक्ट्रेस को पूरी टक्कर देती हुई नज़र आती है। कहानी के नए एपिसोड में दिखाया जा रहा है की कैसे कोमोलिका, अनुराग और प्रेरणा को दूर करने की कोशिस कर रही है और अपनी इस कोशिस में काफी हद तक कामयाब भी हो चुकी है पर प्रेरणा ने अभी हार नहीं माना है और अनुराग को वापिस पाने के लिए प्रेरणा और कोमोलिका के बीच में लेडी वॉर चालू है। दोनों के इस जंग में दर्शकों को काफी मनोरंजन देखने को मिल रहा है।

5  .विष या अमृत सितारा। 
Image result for vish ya amrit sitara


कलर्स चैनल्स का यह शो विषकन्याओं के दन्त कथा पर आधारित है। इस धारावाहिक में तंत्र मंत्र और जादुई शक्ति के साथ सही गलत, न्याय अन्याय के बीच संघर्ष कर रही सितारा नामक एक विषकन्या के किरदार की है जिसे सच और इंसानियत की रक्षा के लिए अपनी ही माँ और मासियों के साथ लड़ना पड़ रहा है। इस धारावाहिक के अगले एपिसोड में आप देखेंगे की कैसे वृंदा ने पुरे राज महल पे कब्ज़ा कर लिया है और रानी जी के सरे गहने भी छीन लिए हैं वहीँ दूसरी तरफ वृंदा ने सितारा के खिलाफ अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। सितारा और  विराज के बीच मिलन के बाद भी विराज को कुछ नहीं हुआ इस बात से सितारा खुश भी है और आश्चर्य में भी है। सितारा इस बात से अभी तक बिलकुल अनजान है की वृंदा, विराज को भी विष पुरुष बना रही है ताकि सितारा और विराज विष कन्याओं की अगली पढ़ी को जन्म दे।

 4 . दिव्य दृष्टि। 

Image result for divya drishti

दिव्य दृष्टि दो ऐसी बहनो की कहानी है जिनके पास अद्भुत जादुई शक्ति मौजूद है। इनमे से एक के पास भविष्य को देखने की शक्ति  के पास भविष्य बदलने की। इन दोनों की यही शक्ति इनकी सबसे बड़ी दुश्मन है। इनकी इस शक्ति को हासिल करने के लिए पिशाचिनी ने बचपन में ही इनपर हमला करना शुरू कर दिया था जिसकी वजह से इन दोनों को एक दूसरे से बिछड़ना पड़ा और अपने माँ को हमेसा के लिए खो दिया। इस धारावाहिक की कहानी सुपर पावर्स पर आधारित है और काफी रोमांचक है। दिव्या और दृष्टि एक बार फिर एक दूसरे से मिल चुके हैं और अपनी शक्तियों को पिशाचिनी से बचाने एवं पिशाचिनी को ख़त्म करने के लिए संघर्ष  कर रहे हैं ।

3 . नज़र। 

Image result for all horror tv serial hindi 2019


स्टारप्लस पर प्रसारित होने वाला यह डेली हॉरर शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह मोहना नाम की एक ऐसी डायन की कहानी है जिसकी नज़र एक बार जिस परिवार पर  पड़ जाती है वह उसका पीछा कभी नहीं छोड़ती। मोहना नाम के इस खतरनाक डायन के किरदार को भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा निभा रही हैं। इस धारावाहिक में मोनालिसा का बोल्ड लुक देखने लायक है। कहानी के नए एपिसोड में यह दिखाया जा रहा है कैसे मुन्ना के हाथों मर चुकी मोहना एक फिर से ज़िंदा होकर जलपरी डायन के रूप में वापिस आ चुकी है और एक बार फिर से अंश के पुरे परिवार पर कहर बन कर छाई हुई है। अब देखते हैं की अंश और पिया अपने परिवार को इस  मुसीबत से कैसे बचाते हैं।

2 . नागिन 3। 

Image result for nagin 3

दोस्तों नागिन 3 इच्छाधारी नागीन की दन्त कथा पर आधारित है। यह इस सीरियल का तीसरा सीजन है इससे पहले के दो पार्ट काफी हिट रहे। पिछले दोनों कहानी में मौनी रॉय ने लीड रोले किया। मौनी राय के अभिनय को काफी सराहा गया। इस सीरियल से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली की आज वो बॉलीवुड अभिनेत्री बन चुकी हैं। पर यदि हम पार्ट थ्री की बात करें तो इसमें स्टार कास्ट तो फिर भी ठीक ही है पर इस पार्ट की कहानी में कोई दम नहीं है। राइटर अब तक सीरियल की कहानी पांच से छः बार बदल चूका है पर इतने बदलाव के बावजूद यह धारावाहिक पहले के दो पार्ट की तरह दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह से नाकाम रही है। अभी भी जो लोग इस धारावाहिक को देख रहे हैं उन्हें केवल एक्ट्रेस की खूबसूरती ने इस सीरियल से बाँध रखा है।

 माफ़ कीजियेगा पर मैंने 20वे एपिसोड के बाद इस सीरियल को देखना बंद कर दिया है। मीडिया न्यूज़ से मिल रही जानकारी के अनुसार इसमें अभी किसी ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई जा रही है जिसमे काफी शैतानी शक्ति है। एक्ट्रेस इस बच्चे की शैतानी शक्ति को ख़त्म करने की  प्रार्थना करते हुए महादेव के सामने तांडव कर रही है। अब देखते हैं की डांस के कितने स्टेप के बाद महादेव प्रसन्न होते हैं और बच्चे को नार्मल करते हैं। आप को यदि पसंद हो तो देख सकते हैं। अगर मेरा ओपिनियन बुरा लगा हो तो सॉरी।

1 . मन मोहिनी। 
Image result for manmohini

यह राजिस्थान की 500 साल पुरानी चुड़ैल की लोककथा पर आधारित धारावाहिक है। इस हॉरर शो में मोहिनी नाम की एक घाघरा पल्टन ( राज महल की नर्तकी ) की कहानी है जो की राज महल की शाही जीवन शैली पाने के लिए एक आम लड़की से चुड़ैल बन जाती है। वह राजा और उसकी दौलत को हासिल करना चाहती है पर जब वह एक आम लड़की के रुप में ऐसा कर पाने में असफल हो जाती है तो वह अपनी  आत्मा बुरी शक्ति को बेचकर खुद एक चुड़ैल बन जाती है और बदले में उसे मिलता है रेत का भूरा जादू। और फिर अपनी इसी बुरी जादुई शक्ति के दम पर वह राज महल के कई पीढ़ियों को बर्बाद करके 500  सालों से बेहराम गढ़ में राज कर रही है पर इस बार 500 साल बाद राम और सिया इस धारावाहिक के मुख्य किरदार हैं। राम और सिया राज घराने की अगली महराज महारानी हैं और मनमोहिनी के आतंक से बेहराम गढ़ को मुक्त कराने के लिए हर मुनकिन कोसिश कर रहे हैं।


इस धारावाहिक की कहानी को इस अंदाज़ से लिखा और पिरोया गया है की दर्शकों को यह सच्ची लगने लगी है। दर्शकों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है।

दोस्तों लेटेस्ट अपडेट के लिए आप इस न्यूज़ को फॉलो जरूर करें धन्यवाद्। 


हिंदी न्यूज़, टीवी न्यूज़, धारावाहिक खबर, ताज़ा खबर, आज की खबर, हिंदी टीवी सीरियल,नागिन 3, कसौटी ज़िन्दगी के, नज़र, विष या अमृत सितारा, दिव्य दृष्टि, मनमोहिनी, नंबर 1 टीवी सीरियल, बेस्ट, टेलीविज़न की खबर ,

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...