Skip to main content

Posts

Showing posts from January 2, 2019

राफेल डील : कांग्रेस बनाम भारतीय जनता पार्टी

राफेल विमान नमस्कार दोस्तों , दोस्तों जबसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर राफेल डील में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है तभी से इस मामले में दोनों ही राजनीतिक पार्टियां बारी बारी से एक दूसरे पर कीचड़ उछालते आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को एक राजनितिक मुद्दे के तौर पर नई ऊंचाई दे दी है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए 20 मिनट आमने-सामने की चर्चा करने की चुनौती दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करके आरोप भी लगाया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी में इतनी हिमत नहीं है की राफेल सौदे के मामले में मुझसे सीधे सीधे 20 मिनट तक बात कर सके। इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के कल के इंटरव्यू पर भी सवाल खड़े किये और इसे पूर्व नियोजित बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा सदन के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी आईना दिखा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुण जेटली पर साफ़ तौर पर झूठ बोलने ...

कादर खान के लिखे वो डायलाग जिसने अमिताभ बच्चन को बनाया शदी का महानायक।

नमस्कार दोस्तों,  लम्बी बिमारी के बाद बॉलीवुड के महान अभिनेता एवं लेखक कादर खान का निधन हो गया है। 31 दिसम्बर दिन सोमवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या को कादर खान ने अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नए वर्ष के जश्न की तैयारी में जुटा पूरा बॉलीवुड कादर खान के मौत से काफी आहत है। कादर खान 81 वर्ष के थे। सभी बड़ी हस्तियों ने उनकी मौत की खबर पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की है।  कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनि थे। वे चाहे सकारात्मक किरदार में हों या फिर खलनायक की भूमिका में हों, दोनों ही तरह के किरदार में जान डाल देते थे। उनके किरदारों को देखकर कभी भी अभिनय का अहसास नहीं होता बल्कि ऐसा लगता है की जैसे हम किसी वास्तविक व्यक्तित्व को देख रहे हैं। वो अभिनय के हर विधा में माहिर थे। गंभीर किरदार की तरह ही उनकी कॉमेडी भी लाजवाब हुआ करती थी। पर उनके एक खास हुनर के बारे में बहोत काम लोग ही जानते हैं। कादर खान एक बेहतरीन लेखक भी थे। लगभग 300 फिल्मों में अभिनय कर चुके कादर खान ने कुल 200 फिल्मों के लिए लेखन का कार्य भी किया है।  का...