Skip to main content

Posts

Showing posts from February 5, 2019

अब व्हाट्स एप्प आपको देगा 1.8 करोड़ रुपये, अगर आपमें है सोशल मीडिया का कीड़ा।

 नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, यदि आप अपना अधिकतम समय सोशल मीडिया साइट्स पर बिताते हैं और इनके बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं तो व्हाट्स एप्प आपको करोड़पति बनने का मौका देने जा रही है। यदि आप व्हाट्स अप्प के अच्छे उपयोगकर्ता हैं तो आप यह जानते ही होंगे की आज व्हाट्स एप्प केवल एक चैटिंग और मैसेज मीडिया नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। यह प्लेटफॉर्म व्हाट्स एप्प( whats app ) ग्रुप के रूप में लोकल नेटवर्क सर्विस भी प्रदान कर रहा है। यह एप्प कई बढ़ते व्यवसायों के लिए भी एक आसान माध्यम रहा है। साथ ही नए स्टार्टअप को भी आगे बढ़ने में मदद करता है। नए और पुराने बिज़नेस ओनर्स को सपोर्ट करने के लिए व्हाट्स एप्प ने अपना नया बिज़नेस अप्प भी लांच किया जो की व्यापारियों के लिए काफी उपयोगी और मददगार साबित हो रही है। अब यह कंपनी एक ऐसा कंटेंट लेकर आई है जो भारत में नई स्टार्टअप इंडिया को बढ़ावा देने में मदद करेगी।  व्हाट्स एप्प  ने भारत में " स्टार्टअप इंडिया व्हाट्स एप्प ग्रैंड चैलेंज " को लांच किया है। व्हाट्स एप्प ने यह चैलेंज भारत में इसलिए  लांच किया है जिससे की स्ट...