Skip to main content

Posts

Showing posts from January 19, 2019

सलमान के फैन का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, मुलाकात न करने पर दी पिता सलीम को जान से मारने की धमकी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड के रॉबिनहुड सलमान खान का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। पर इस बार सलमान खान अपनी वजह से चर्चा में नही हैं, उनकी इस चर्चा का कारण है उनका ही एक फैन। सलमान खान का यह फैन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। सलमान का यह फैन काफी समय से उनके एक करीबी कर्मचारी को फोन करके सलमान से मुलाकात करने की ज़िद्द कर उन्हें परेशान कर रहा था। सलमान के इस फैन का नाम शेरू है और यह काफी समय से सलमान के करीबियों को फोन कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर कर रहा था। सलमान के इस फैन ने सलमान के पिता सलीम खान को भी फोन किया था, सलीम से फोन पर हुई बातचीत के दौरान उसने खुद को छोटा शकील का आदमी बताया और अपने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का दर दिखते हुए इसने सलमान के पिता से सलमान खान के नंबर की मांग की। जब सलीम खान ने नंबर देने से मना किया तब इस शख्स ने सलीम खान को जान से मारने की धमकी दे डाली। जब सलमान की टीम के एक शख्स ने शेरू की इस ज़िद्द पर सलमान से मुलाकात कराने से मना कर दिया तब इस शख्स ने उसे भी धमकियाँ देना शुरू कर दिया। शेरू ने सलमान की टीम को धमकी देते हुए कहा की ...

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में किया धमाका, धोनी के प्रदर्शन से कप्तान कोहली खुश

नमस्कार दोस्तों, भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी जितना समर्पित कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं। विराट ने कहा की पांचवे नम्बर की बल्लेबाज़ी धोनी को रास आ रही है।  सिडनी के पहले एक दिवसीय (one day)  मैच में धीमी बल्लेबाज़ी के लिए आलोचना झेल रहे धोनी ने एडिलेड और मेलबर्न में टीम इंडिया को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कोहली ने कहा कि पूर्व कप्तान को कुछ राहत और मौका दिया जाना चाहिए, कोहली ने कहा की धोनी एक अनुभवी बल्लेबाज़ और विकेटकीपर हैं, इंडियन क्रिकेट टीम धोनी के लिए काफी खुश है। धोनी ने जिस लय के साथ रन बनाए वह उनके लौटते आत्मविश्वास की परिचायक है। इस वक़्त धोनी बहुत ज्यादा अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेल रहे हैं और ऐसे में उनका यह खेल प्रदर्शन और लौटता आत्मविश्वास काबिले तारीफ है। कोहली ने आगे कहा 'मैदान के बाहर लोग अपनी अलग-अलग मानसिकता के मुताबिक अपनी अलग विचारधारा रखते हैं और कई तरह की बा...