Skip to main content

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में किया धमाका, धोनी के प्रदर्शन से कप्तान कोहली खुश

नमस्कार दोस्तों,

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी जितना समर्पित कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं। विराट ने कहा की पांचवे नम्बर की बल्लेबाज़ी धोनी को रास आ रही है।  सिडनी के पहले एक दिवसीय (one day)  मैच में धीमी बल्लेबाज़ी के लिए आलोचना झेल रहे धोनी ने एडिलेड और मेलबर्न में टीम इंडिया को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कोहली ने कहा कि पूर्व कप्तान को कुछ राहत और मौका दिया जाना चाहिए, कोहली ने कहा की धोनी एक अनुभवी बल्लेबाज़ और विकेटकीपर हैं, इंडियन क्रिकेट टीम धोनी के लिए काफी खुश है। धोनी ने जिस लय के साथ रन बनाए वह उनके लौटते आत्मविश्वास की परिचायक है। इस वक़्त धोनी बहुत ज्यादा अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेल रहे हैं और ऐसे में उनका यह खेल प्रदर्शन और लौटता आत्मविश्वास काबिले तारीफ है।

कोहली ने आगे कहा 'मैदान के बाहर लोग अपनी अलग-अलग मानसिकता के मुताबिक अपनी अलग विचारधारा रखते हैं और कई तरह की बात करते हैं लेकिन हम सभी जानते हैं की धोनी जैसा समर्पित खिलाडी वर्तमान में दूसरा कोई नही। उन्हें थोड़ी राहत मिलनी चाहिए क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहोत कुछ दिया है।' विराट कोहली ने कहा कि धोनी भारत के सबसे बुद्धिमान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। वह उन सुलझे हुए खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हे पता होता है की खेल के मुश्किल दौर में क्या करना है और किस परिस्थिति से कैसे निपटना है। कोहली ने कहा की एक कप्तान के रूप में मुझे पता है की धोनी क्या कर रहे हैं और हम सभी धोनी के लिए खुश हैं।कोहली ने कहा कि अपने खेल प्रदर्शन से धोनी ने यह साबित किया है की पांचवा नंबर उनके लिए उत्तम बल्देबाज़ी क्रम है। धोनी ने 2016 में चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी की पर अब वे पांचवे और छठे नंबर पर उतर कर खुश हैं और अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। पांचवा नंबर उनके लिए काफी बेहतर साबित हो रहा है। एडिलेड में अपने प्रदर्शन से उन्होंने इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा की इस वक़्त भारतीय टीम के चौथे नंबर की बल्लेबाज़ी को काफी मज़बूत करने की ज़रूरत है। हालांकि इससे पूर्व वे इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चौथे नंबर पर खेलने के लिए अम्बित रायडू को योग्य खिलाड़ी बता रहे थे। कोहली ने कहा की चौथे नंबर पर काफी प्रयोग के बाद भी अभी कोई निश्चित नाम तय नहीं किया जा सका। एडिलेड में चौथे नंबर पर रायडू का प्रदर्शन एक आदर्श है पर अभी भी टीम के बैटिंग आर्डर में ऐसे प्रयोग होते रहेंगे जब तक की चौथे नंबर के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं ले लेता।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पर वनडे सीरीज में मिली जीत पर कहा कि पिछले मैच में अंबित रायडू को चौथे नंबर, धोनी को पांचवे और दिनेश कार्तिक को छठे नंबर पर उतारा गया क्योंकि विजय शंकर और केदार जाधव को टीम में जगह दी गई। कोहली ने कहा की कार्तिक छठे नंबर पर अच्छा खेल रहे हैं और हम उनकी जगह बदलना नहीं चाहते।

कोहली ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए घरेलु सीरीज में रायडू को चौथे नंबर पर उतारे जाने को सही बताया था पर वर्ल्ड कप में वे कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इसलिए वे चौथे नंबर के लिए किसी ऐसे योग्य खिलाड़ी की तलाश में हैं जो वर्ल्ड कप के अंत तक चौथे नंबर पर अपनी ज़िम्मेदारी निभा सके। उन्होंने अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि कप्तानी व्यक्तिगत नियंत्रण नहीं है, यदि टीम अच्छी होती है तो कप्तान भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा की खले में हार या जीत के लिए हर खिलाड़ी एक सामान रूप से ज़िम्मेदार होता है क्योंकि सभी ने इसमें योगदान दिया है। हम ऑस्ट्रेलिया से जीत कर जा रहे हैं और यह हमारे लिए एक यादगार दौरा साबित हुआ। कोहली ने इस जीत के लिए अपनी पूरी टीम और स्टाफ को धन्यवाद् दिया। उन्होंने टीम इंडिया की इस जीत को सामूहिक प्रयास का प्रतिफल बताया।


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...