Skip to main content

भारतीय क्रिकेट टीम : महेंद्र सिंह धोनी बने वनडे के दस हजारी। पढ़िए पूरी खबर।

नमस्कार दोस्तों, 

दोस्तों, आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी ख़ास है। आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( mahendra singh dhoni )  ने काफी लम्बे इंतज़ार के बाद अपने वनडे क्रिकेट में 10000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की पहचान भारतीय क्रिकेट टीम ( indian cricket team ) केवल एक पूर्व कप्तान के रूप में ही नहीं बल्कि एक एक बेहतर विकेटकीपर के रूप में और एक दमदार बल्लेबाज़ के रूप में अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों फैंस को इस खास पल का काफी समय से बड़ी बेशब्री से इंतज़ार था। धोनी को यह रिकॉर्ड बनाने और मुकाम हासिल करने के लिए 2 महीने का वक़्त लग गया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में 10000 रन (10000 odi runs ) पुरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे वनडे क्रिकेट मैच के दौरान केवल एक रन बनाते ही धोनी का नाम वनडे क्रिकेट के दसहजारी खिलाडियों की लिस्ट में शामिल हो गया। धोनी इससे पहले वनडे क्रिकेट में 9999 रन बना चुके थे और केवल एक ही रन की वजह से वे इस मुकाम से पीछे रह गए थे, दो महीने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए घरेलु वनडे सीरीज में इस मुकाम तक पहुंचने में धोनी असफल रहे थे और अपने इस मुकाम से केवल एक रन पीछे चल रहे थे। जिसका उनके प्रशंसकों को बेशब्री से इंतज़ार था।

नए साल के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे मैच में उन्होंने इस एक रन के साथ ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपने इस रिकॉर्ड के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 10000 ( दस हजार रन) पूरा करने वाले पांचवे खिलाड़ी बन चुके हैं।

आइये जानते हैं उन पांच भारतीय खिलाडियों के नाम जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच में 10000 से अधिक रन बनाये हैं :

1 . सचिन तेंदुलकर ( sachin tendulkar )

सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट कैरियर के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैचों सबसे अधिक 18426 रन बनाये हैं। सचिन का यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया और भविष्य में भी शायद ही कोई खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड के करीब तक पहुंच पायेगा।

2 . सौरव गांगुली ( saurav ganguli )

पूर्व कप्तान और वर्तमान के इंडियन कमेंटेटर सौरव गांगुली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वनडे मैच में 11363 रन बनाये हैं और सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

3 . राहुल द्रविड़ ( rahul dravid )

राहुल द्रविड़ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट वनडे में अब तक 10889 रन बनाये हैं।

4 . विराट कोहली ( virat kohli )

विराट कोहली ने वनडे मैच में अब तक 10235 रन बनाये हैं।

5 . महेंद्र सिंह धोनी ( mahendra singh dhoni )

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय वनडे में 10203* रन बनाये हैं।


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...