नमस्कार दोस्तों, BAN vs WI, पहला टेस्ट: पहले दिन बांग्लादेश ने बनाया आठ विकेट पर 315 रन का स्कोर चटगाँव में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 315 रन बनाए। नईम हसन 24 और तैजुल इस्लाम 32 रन बनाकर अभी तक क्रीज पर बने हैं। पूरे दिन में 88 ओवर का खेल हुआ। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने शतकीय पारी खेली। क्रिकेट न्यूज: पाकिस्तान में 2 वनडे मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया को राजी करने की कोशिश में है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान में 2 वनडे मैच खेलने के लिए वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को राजी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यूएई में 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और पाकिस्तान चाहता है कि इसमे से 2 मैच की मेजबानी पाकिस्तान को मिले। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि मार्च के आखिर या अप्रैल के शुरुआ...