नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, यदि हम इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो हर दिन और तिथि पर इतिहास में कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का ज़िक्र निकल आएगा। एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए अपने अतीत को जानना और उनसे सीखना बहोत जरुरी है। तो आइये जानते है की इतिहास में आज के दिन कौन कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं। प्रमुख घटनाएँ साल 1784 को 21 दिसंबर के दिन जॉन जे नामक सख्स को अमेरिका का पहला विदेश मंत्री बनाया गया था। साल 1898 को आज ही के दिन रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी। सन 1910 में 21 दिसंबर के दिन इंग्लैंड के हुल्तान में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत हो गई थी। 1914 को 21 दिसंबर के ही दिन अमेरिका में पहली मूक हास्य फ़ीचरफिल्म "तिल्लीस पंचर्ड रोमांस" रिलीज हुई थी। 1921 में आज ही के दिन अमेरिकी उच्चतम न्यायलय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। 1923 को 21 दिसंबर के दिन ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना। 1931 में आज ही ...