नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि 14 फ़रवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में देश ने अपने 44 जवानों को खो दिया था। इस आत्मघाती आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी खुद जैश ए मोहम्मद ने ली थी। जैश ए मोहम्मद का मुखिया आतंकवादी मशूद अजहर भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है और हमारे इस दुश्मन को पाकिस्तानी आर्मी और गवर्नमेंट का संरक्षण प्राप्त है या सीधे शब्दों में कहें तो क्योंकि पाकिस्तान की फौज में भारत से सीधे युद्ध करने की ताकत नहीं है। यही वजह है की वह सेना के साथ युद्ध करने से बेहतर आतंकवादियों की मदद से भारत के सैनिकों और आम जनता पर नामर्दों की तरह पीठ पीछे वॉर करना ज्यादा सुरक्षित समझता है। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद की स्थापना आतंकी मसूद अज़हर ने किया था और इस संगठन के अनेकों टेरर कैम्प पाकिस्तान एवं पाकिस्तान अधिकृत काश्मीर के कई हिस्से में मौजूद हैं। मसूद अज़हर इन टेरर कैम्पों को मदरसों के नाम से चलाता था और इन कैम्पों में कम उम्र के युवाओं को जेहाद के नाम पर भड़काकर उन्हें आतंकी बनने की ट्रेनिंग देता था। मशूद अजहर ने जैश ...