नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड स्टार्स की लोकप्रियता और उनका लाइफ स्टाइल हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। युवा वर्ग के हर 100 लड़का या लड़की में से कम से कम 70 प्रतिशत लोग बॉलीवुड स्टार्स की लोकप्रियता से इस कदर आकर्षित हो जाते हैं की वे खुद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के सपने अपने मन में संजोने लगते हैं। पर जिन फिल्म स्टार्स को वे अपना आइडल मानकर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं, कभी उनकी कामयाबी के पीछे के संघर्ष का आंकलन करने की कोशिश नहीं करते। दोस्तों, बॉलीवुड को अपना करियर बनाने का सपना देखना ठीक वैसा ही है जैसा की चमकते सूरज को छूने की चाह रखना। बॉलीवुड में अपना कदम बनाने का सपना देखने और इस सपने में कामयाब होने के आंकड़े में जमीन आसमान का अंतर है। मान लीजिये की यदि हर साल 10000 लड़के या लड़कियां बॉलीवुड में एक मौके की तलाश में आते हैं तो उन 10000 में से मात्र 10 लोग ही ऐसे होते हैं जिन्हे उनका मन चाहा मौका मिल पाता है। इन 10 लोगों को भी न जाने कैसे कैसे शर्तों और समझौतों से गुजर कर मौका मिलता है। इन 10 में स...