चुनाव आयोग ने वाराणसी से चुनाव लड़ रहे पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर की उम्मीदवारी ख़ारिज कर दी है। इन्होने पहली बार 24 अप्रैल को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा। फिर 29 अप्रैल को सपा बसपा गठबंधन उम्मीदवार के रूप में दोबारा नामांकन भरा। नामांकन ख़ारिज किये जाने के बाद तेज बहादुर ने कहा की वे चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। तेज बहादुर ने बताया की उनका नामांकन बिना कोई उचित कारण बताए रद्द किया गया है। गैर क़ानूनी तरीके से उनका नामांकन रद्द किया गया है और वो चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी नरेंद्र मोदी ने यहीं से परचा भरा है। 26 अप्रैल को प्रधान मंत्री मोदी ने वाराणसी से नामांकन भरा है। वाराणसी सीट से ही कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। तेज बहादुर के नामांकन भरने के बाद से ही वाराणसी की जनता से उन्हें भारी मात्रा में जन समर्थन मिल र...