Skip to main content

Posts

Showing posts from November 29, 2018

राजस्थान चुनाव में खुला कांग्रेस के चुनावी वादों का पिटारा।

नमस्कार दोस्तों,  दोस्तों,  राजस्थान में चुनाव का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी राजनितिक पार्टियों के चुनावी वादों का पिटारा खुलने लगा है। वादों की इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए अपना दांव खेल दिया है।  राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना मैनिफ़ेस्टो जारी कर दिया. कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में यह वादा किया है की यदि उनकी सरकार सत्ता में आती  है तो किसानों का कर्ज़ माफ़ हो जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने वादा किया है की लड़कियों के लिए मुफ़्त शिक्षा और प्रवेश परीक्षाओं के लिए यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा. इसके अलावा बुज़ुर्ग किसानों के लिए पेंशन, ट्रैक्टर को जीएसटी से बाहर करने, युवाओं को नौकरी, 3500 रुपये का बेरोज़गारी भत्ता और सस्ते दर पर लोन का भी वादा किया गया है. साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस सरकार ने पहल करते हुए  जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन ऐक्ट लाने की भी बात कही है. अयोध्या पहुंचे राम भक्तों का मुसलमान भाइयों ने किया जमकर स्वाग...