Skip to main content

राजस्थान चुनाव में खुला कांग्रेस के चुनावी वादों का पिटारा।




नमस्कार दोस्तों, 


दोस्तों, राजस्थान में चुनाव का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी राजनितिक पार्टियों के चुनावी वादों का पिटारा खुलने लगा है। वादों की इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए अपना दांव खेल दिया है। राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना मैनिफ़ेस्टो जारी कर दिया. कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में यह वादा किया है की यदि उनकी सरकार सत्ता में आती  है तो किसानों का कर्ज़ माफ़ हो जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने वादा किया है की लड़कियों के लिए मुफ़्त शिक्षा और प्रवेश परीक्षाओं के लिए यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा. इसके अलावा बुज़ुर्ग किसानों के लिए पेंशन, ट्रैक्टर को जीएसटी से बाहर करने, युवाओं को नौकरी, 3500 रुपये का बेरोज़गारी भत्ता और सस्ते दर पर लोन का भी वादा किया गया है. साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस सरकार ने पहल करते हुए  जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन ऐक्ट लाने की भी बात कही है.



राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार बनने के दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. इसके साथ ही कांग्रेस ने किसानो की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह वादा किया गया है कि बुजुर्ग किसानों को पेंशन भी दी जाएगी. सचिन पायलट ने कहा कि जीएसटी की वजह से किसानों पर आर्थिक रूप से भार बढ़ा है. ऐसे में ट्रैक्टर के साथ ही अन्य सभी कृषि यंत्र को जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाएगा, वहीं महिलाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की जन्म से लेकर आखिर तक पढ़ाई मुफ्त होगी. इसके साथ ही सचिन पायलट ने यह भी कहा कि मजदूरों और किसानों के पलायन को रोकने के लिए बोर्ड बनाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने बेरोजगारों को 3.5 हजार प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया है.


तो दोस्तों अब देखने वाली बात है की यदि कांग्रेस इस बार अपने इन वादों के दम पर चुनाव जीत पाती है या नहीं, और यदि जीत जाती है तो क्या उनको अपना यह वादा याद रहेगा या फिर जीत की खुसी में भूल जाएंगे। क्योंकि भारत की राजनीति में वादे तो बहोत होते है पर उन्हें निभाने की फुर्सत इन राजनितिक पार्टियों को बहोत काम ही मिल पाती है. 


इससे  पहले भी एक इंसान ने अपने वादों के दम पर भारत फतह कर चूका है पर इसके बाद से वो अपने ही वादों को जुमले बताता हुआ हवा में उड़ रहा है और अपना विश्व भ्रमण का सपना पूरा कर रहा है। अगर भक्तों को मेरी बात बुरी लगी हो तो मैं इस बात के लिए छमा प्रार्थी हूँ। क्योंकि मै  आम आदमी हूँ और डर में जीना मेरी आदत बन चुकी है।  धन्यवाद्। 


आप सभी पाठकों से मेरा निवेदन है की मुझे फॉलो/सब्सक्राइब कर मुझपर अपनी कृपा जरूर बरसायें धन्यवाद्. 



Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...