Skip to main content

स्त्री फिल्म ने कमाए अपनी लागत का छः गुना, बटवारे को लेकर आपस भिड़े फिल्म के मेकर्स

stree





यह दुनिया  रीत है की कोई भी असफलता की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता पर सफलता के कई दावेदार होते हैं। इस साल सबको चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने वाली फिल्मों में स्त्री फिल्म सबसे अव्वल रही । राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का अंत देखकर फिल्मों के शौकीनों को पूरा यकींन हो चला है कि सीक्वल बनेगा। 

अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म की समीक्षाओं तक में इस फिल्म के सीक्वल बनने की बात लिख दी गई थी परंतु इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं कि अभी तक सीक्वल की घोषणा नहीं हुई। गॉसिप गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो फिल्म की सफलता के श्रेय पर इसके निर्माताओं में आपसी तनाव की स्थिति पनप रही है। stree




स्त्री फिल्म का निर्माण राज और डीके की जोड़ी और दिनेश विजन ने किया था परंतु फिल्म की सफलता का सारा श्रेय पूरी तरह से विजन के नाम लिख दी गई। यह बात राज-डीके को अखर रही है। उन्हें लग रहा है कि फिल्म में उनके निर्माता होने का प्रचार सही ढंग से नहीं किया गया। स्त्री के लेखक भी राज-डीके थे। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। 
चर्चाओं के अनुसार राज-डीके स्त्री की सफलता का पूरा क्रेडिट दिनेश के खाते में जाने से खफा हैं। विजन ने फिल्म की सफलता के तत्काल बाद कह दिया था कि सीक्वल बनेगा। 20 करोड़ के बजट में फिल्म ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा बनाए। बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों निर्माता सीक्वल पर बात तो कर रहे हैं परंतु इससे पहले वह मुनाफे को सही ढंग से बांट लेना चाहते हैं। फिर कुछ ऐसी शर्तों पर भी काम कर रहे हैं, जिससे सीक्वल में प्रचार एकतरफा न हो और लोगों में साफ संदेश जाए कि फिल्म के निर्माता एक नहीं बल्कि दो हैं।stree



स्त्री के तेलुगू में बनाने की तैयारियों की खबर है। राज-डीके इसे तेलुगू में बनाने पर विचार कर रहे हैं। हिंदी की स्क्रिप्ट में आंशिक बदलावों के साथ इसे तेलुगु में बनाया जाएगा। फिल्म का मूल आइडिया तिरुपति के एक गांव की लोक मान्यता से लिया गया था, अत: अब इसे मूल भाषा में लाया जाएगा। राज-डीके को विश्वास है कि तेलुगु दर्शक भी फिल्म देखने आएंगे। तेलुगु में भी निर्देशन की बागडोर वे खुद नहीं संभालेंगे। फिल्म में तेलुगु इंडस्ट्री के सितारों को लिया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...