Skip to main content

ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत

ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत



ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम से जिस धुआँधार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, ठीक उसके विपरीत प्रदर्शन कर विराट  की टीम ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर दिया. ब्रिस्बेन में मेजबान टीम  ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक टी-20  मैच में भारत को चार रनों से मात दे दी। इस मैच में शुरुआत से लेकर अंत तक टीम इंडिया ने कई गलतियां की जिसके परिणाम स्वरुप भारतीय विराट टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

आइये ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले इस मैच में भारत की हार की वजहों पर एक नज़र डालते हैं..... 


ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत


1. डकवर्थ लुइस नियम बानी टीम इंडिया के हार  की पहली वजह.
ब्रिस्बेन टी-20 मैच के दौरान अचानक शुरू हुई बारिश, एक मुख्य  खलनायक की तरह भारतीय टीम की हार की मुख्य वजह बनी। मैच शुरू होने के बाद 16 .1  ओवर में  बारिश शुरू हो गई जिसके कुछ देर बाद मुकाबला एक बार फिर शुरू किया गया लेकिन अंपायरोँ ने इसे 20 ओवरों की जगह 17 ओवरों का कर दिया. जिसमे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवरोँ में चार विकेट गवा कर 158 रन बनाये। डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 17 ओवर में 174 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला। गाबा के मैदान पर भारत के सामने 174 रनों का लक्ष्य बहोत मुश्किल साबित हुआ और भारतीय टीम अपने लक्ष्य के लिए जूझते हुए 17 ओवर में 7 विकेट गवां कर 169 रन ही बना पाई और केवल चार  रन के लिए जीती हुई बाज़ी हार गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया टीम ने डकवर्थ नियम का फायदा लेते हुए यह मैच अपने नाम कर लिया.

ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत



2. ग्लेन मैक्सवेल की धुंवाधार  बल्लेबाज़ी. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 46 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 24 गेंदों का सामना किया और चार छक्के लगाए, जिसमे ग्लेन ने सिर्फ कुणाल पंड्या के एक ओवर में ही लगातार तीन छक्के लगाए। मैक्सवेल की पारी भारतीय टीम के लिए काफी खतरनाक  साबित हुई। ग्लेन मैक्सवेल और मार्क्स स्टोइनिस की पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया 158 रन तक पहुंच गया और साथ ही थोड़ी बहोत जो कसर बाकी रह गई थी उसे डकवर्थ लुइस ने पूरी कर दी।

ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत

3 . रोहित शर्मा का आउट होना :

किसी भी टीम को जब कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कारन होता है, तो उसके ओपनिंग बल्लेबाज़ों पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। यही वजह है की  पांचवे ही ओवर पर रोहित शर्मा  का आउट हो जाना टीम इंडिया के लिए काफी घातक सिद्ध हुआ। अगर रोहित टिक कर एक बड़ी  पारी खेलते तो नतीजा भारत के पक्ष में हो सकता था।


ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत





4. राहुल का नम्बर 3 और कोहली का नम्बर 4 पर उतरना। 


इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने  दांव खेला, कोहली खुद नम्बर चार पर बैटिंग करने आये और अपने से पहले राहुल को नम्बर तीन पर भेज दिया। राहुल ने 12 गेंद पर 13 रन बनाये और आउट हो गए, इसके बाद जब कोहली नम्बर 4 पर बैटिंग करने आये तो सेट होने से पहले ही वह पॅवेलियन लौट गए। कोहली का यह फैसला टीम  इंडिया पर भारी पड़ गया। अगर कोहली खुद नम्बर तीन पर खेलते हो उन्हें सेट होने के लीये थोड़ा समय मिलता।


ब्रिस्बेन में इन 5 कारणों से हारा भारत, कंगारुओं ने छीनी जीत




 5 . .आखरी ओवर में कार्तिक और पंड्या का आउट होना।

मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच  चूका था और आखरी ओवर में भारत  को जीत के लिए तेरह रन चाहिए थे, लेकिन दिनेश कार्तिक और कुणाल पंड्या के रूप में लगातार विकेट गिरने की वजह से भारत जीत से केवल चार रन दूर रह गया। आखरी ओवर में स्टोइनिस ने लगातार तीसरी और चौथी  गेंद पर लगातार क्रमशः पंड्या और कार्तिक को आउट कर इस मैच की जीत को अपने नाम कर लिया।


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...