नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के द्वारा भारत के सीआरपीएफ जवानों पर किए गए आत्मघाती हमले से 44 जवानों की शहादत के 12 वे दिन 26 फरवरी को भारत ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर सभी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस जवाबी कार्यवाही के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया। पकिस्तान ने अपने आतंकवादी आकाओं पर हुए एयर स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से 27 फ़रवरी को सुबह 11 बजे भारत के आर्मी कैम्पों पर अपने 20 एफ -16 विमानों से हमला कर भारतीय मिलेट्री कैम्पों को तबाह करने की कोशिश की। पर भारतीय वायु सेना के द्वारा एहतियात के तौर पर बॉर्डर के पास लगे निगरानी विमानों ने पाकिस्तानी विमानों को किसी नुकसान से पूर्व ही खदेड़ भगाया। पाकिस्तान, आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया से अलग थलग हो चूका है। दुनिया के तमाम बड़े देश इस वक़्त भारत के साथ इस मुद्दे पर साथ खड़े हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते कहा की पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादी ट्रेनिंग एवं टेरर फंडिंग को जल्द से जल्द बंद करें। आपको बता दें की पाकिस्तान ...