व्हाट्स एप्प पर आये इस एक मैसेज को ओपन करते ही आप हो सकते हैं बर्बाद. शिकार होने से पहले जान लीजिये मैसेज की पूरी सच्चाई.
नमस्कार दोस्तों, दोस्तों इन दिनों व्हॉट्स एप्प पर एक स्कैम बहुत ज्यादा शक्रिय है. इन दिनों व्हॉट्स एप्प उपयोग कर्ताओं के पास उनके व्हाटस एप्प पर एक मैसेज भेजा जा रहा है, यूजर जैसे ही इस मैसेज को ओपन करता है तो उसे काफी बेहतरीन प्रोडक्ट्स दिखाए जाते हैं, जो विदेश में चल रहे सेल के हैं. उपयोगकर्ता को कहा जा रहा है की यदि आप इस लिंक पर क्लिक करके खरीदारी करते हैं तो उन्हें यह प्रोडक्ट उनके घर तक पंहुचा दिया जाएगा. अगर आपके व्हॉट्स एप्प पर ब्लैक फ्राइडे नाम से किसी सेल का लिंक आया है तो गलती से भी उस लिंक को खोलकर न देखें क्योंकि ऐसे में आपको लाखों रुपये का चुना लग सकता है. ब्लैक फ्राइडे अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा सेल है. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट कई ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को आधी कीमत पर बेचती है. लेकिन अभी तक भारत में इस प्रकार के किसी भी सेल का आयोजन नहीं किया गया है. यह सेल केवल यूके, अमेरिका और आयरलैंड के कुछ हिस्सों में हो रहा है. याने की आप चाहकर भी इस सेल का फायदा नहीं उठा सकते. आइये जानते हैं की क्या है स्कैम। असल में इस स्कैम की मदद स...