Skip to main content

राष्‍ट्रपति कोविंद का ऑस्‍ट्रेलियाई उद्यमियों को आमंत्रण,राष्ट्रपति ने कहा 'भारत की पिच आपके लिए तैयार है'

Ram Nath Kovind



नमस्कार दोस्तों,


भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान बुधवार को भारतीय कारोबार की तुलना क्रिकेट के खेल से करते हुए स्‍थानीय उद्यमियों को भारतीय पिच पर अर्थात भारतीय बाज़ार पर तरने का आमंत्रण दिया. राष्‍ट्रपति ने उद्योगपतियों को इस मामले में अपने देश के क्रिकेट खिलाड़ियों से सीख लेने की सलाह दी. उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीय पिच पर खूब सफलता हासिल की है. ‘‘आइए आप के लिए भी पिच तैयार है.’’
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा क्रिकेट सीरीज के बीच राष्ट्रपति कोविंद ने गुरुवार को अपने एक वक्तव्य में कहा कि दोनों ही देशों में क्रिकेट को लेकर काफी जूनून है. दोनों देशों के बीच मेलबर्न में दूसरे 20-ट्वेंटी मैच की पूर्व संध्या पर सिडनी में कारोबारी समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ‘‘भारत और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट और कई अन्य चीजों को लेकर उत्साह लगभग एक जैसा है.’’
जम्‍मू कश्‍मीर: उमर अब्‍दुल्‍ला की चुनौती के बाद राम माधव पीछे हटे, वापस लिए अपने शब्‍द
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मॉरिसन की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘सिवाय ऐसे मौकों के जब दोनों देशों की टीमें आपस में खेल रही हों, अधिकांश भारतीय क्रिकेट फैन्‍स के लिए ऑस्ट्रेलिया सबसे पसंदीदा टीम है. खासकर एशेज (इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट) सीरीज के समय यह विशेष रूप से देखा गया है.’
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि दोनों देश लोकतंत्र, बहुलवाद और मानवीय सम्मान के मूल्यों को समान रूप से महत्व देते हैं. राष्ट्रपति ने यह भी रेखांकित किया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों मुक्त और खुले और नियम आधारित भारत-प्रशांत क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिये भी साझा विचार रखते हैं. स्पष्ट रूप से उनका इशारा चीन की ओर था जो क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिये ताकत का उपयोग कर रहा है.
बर्थडे पर मुलायम की अखिलेश को सलाह, कुछ ऐसा करें कि सपा के बिना न बने केंद्र सरकार
क्रिकेट के विषय पर लौटते हुए कोविंद ने कहा कि भारत में निवेश पर विचार कर रहे ऑस्ट्रेलियाई व्यापारियों और निवेशकों को भारतीय पिचों पर अपने क्रिकेटरों की सफलता से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा, ‘‘… क्रिकेट जीवन के लिये अनुकरणीय है. मुझे लगता है कि यह व्यापार के लिये भी अनुकरणीय है. ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपतियों तथा निवशकों को क्रिकेटरों के तौर-तरीकों से सीखने की जरूरत है.’’
तेलंगाना का बड़ा सवाल: अपना-अपना वोट एक-दूसरे को दिला पाएंगी मजबूरी में महागठबंधन में शामिल हुई पार्टियां?
कोविंद ने कहा, ‘‘भारत में सर्वाधिक सफल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वे रहे हैं जिन्होंने अपना धैर्य दिखाया, स्थिति को सावधानीपूर्वक सम्हाला , लंबे समय तक टिके रहे , अपने साथी बल्लेबाज़ के साथ भरोसेमंद भागीदारी बनायी और स्पिन के चक्कर में नहीं फंसे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप भारत आइये. पिच तैयार है.’’






Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...