भगवान और विज्ञान, इंसान और रोबोट, धार्मिक रोबोट, आस्था और विज्ञान, artificial intelligence. दोस्तों सभी धार्मिक जन जिन भी ईश्वर को मानते हैं उन्हें अपना निर्माता मानकर उनकी पूजा पाठ आराधना भक्ति अपने अपने धार्मिक रिवाजों के अनुसार करते हैं । क्या आपने यह सोचा है कि हमारे ईश्वर क्या हमारे पूजा पाठ एवं भक्ति से प्रसन्न होते हैं या फिर ऐसा करके हम उन्हें दुखी करते हैं। दोस्तों ईश्वर ने हमें अपनी सारी शक्ति दी है हमे बुद्धि एवं शक्ति से नवाजा है । उन्होंने हमे अपनी बुद्धि का अंश दिया ताकि हम योजना बना सकें और हम जो चाहते हैं उसका निर्माण कर सकें। आज हम विज्ञान की मदद से जो भी चाहते हैं उसे मानने की ताकत रखते हैं और यह वैज्ञानिक सोच हम इंसानों को ईश्वर द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं पर दुख तब होता है जब हम इस विज्ञान की मदद से ईश्वर द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए मेहनत करने के बजाए हम अपने निर्माणकर्ता उस ईश्वर की आराधना करके उनकी पूजा पाठ करके उन्हे खुश करने की कोशिश करते हैं। ताकि वो खुश होकर हमे वो सबकुछ दे जो हम च...